रविंद्र रोकी बने हिसार मार्केट कमेटी चेयरमैन

हरियाणा सरकार ने भाजपा युवा नेता रविंद्र रोकी को हिसार मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। अधिसूचना जारी होने के बाद रोकी ने मंडियों के विकास के लिए योजनाबद्ध काम करने की बात कही।

रविंद्र रोकी बने हिसार मार्केट कमेटी चेयरमैन

➤युवा भाजपा नेता रविंद्र रोकी बने हिसार मार्केट कमेटी चेयरमैन
➤प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर सौंपी जिम्मेदारी
➤अनाज व सब्जी मंडियों के विकास पर फोकस करने की घोषणा


 
हिसार की राजनीति और संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार ने भाजपा युवा नेता रविंद्र रोकी को हिसार मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। वीरवार को जारी अधिसूचना के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे रविंद्र रोकी पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

अधिसूचना जारी होने के बाद रविंद्र रोकी ने भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उस भरोसे को सम्मान दिया है, जिसे वह हमेशा निभाने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और हिसार की मंडियों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे।

रविंद्र रोकी ने बताया कि पार्टी संगठन ने मार्केट कमेटी में उन कार्यकर्ताओं को शामिल किया है, जो वर्षों से पार्टी की नीतियों पर भरोसा रखते हुए लगातार काम कर रहे हैं। अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही मुकलान के सुरेंद्र, मंगाली मोहब्बत के पटेल पुनिया, नलवा के कुलदीप वर्मा, गंगवा के ओमप्रकाश, पातन के नरेश सोनी, रावलवास के विवेक शर्मा, स्याहडवा के डॉ. सुरेश, आर्यनगर के संजय जांगड़ा, सरसाना के सुरेंद्र, बाडया ब्राहमण के प्रदीप, कालवास के विष्णु, अनाज मंडी से अशोक कुमार, सुरेश, वेदप्रकाश, जसवंत सैनी, सुनील और नलवा के कमल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

रविंद्र रोकी ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर मार्केट कमेटी का संचालन करेंगे और अनाज मंडी व सब्जी मंडी के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडियों के उत्थान के लिए आधुनिक सुविधाओं, बेहतर व्यवस्था और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर दिया जाएगा।

रविंद्र रोकी की पहचान भाजपा के एक सक्रिय, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से बनी हुई है। वे भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक, जिला कार्यालय सचिव और भाजपा कार्यालय के प्रमुख दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और मजबूत पकड़ के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना स्वाभाविक माना जा रहा है।