लग्न समारोह में डीजे विवाद से हत्या: झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकूृ मारकर ह*त्या
रेवाड़ी में लग्न समारोह के दौरान डीजे पर विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक संजीव की चाकू से हत्या। परिजनों ने थाना घेराव कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार किया।
• रेवाड़ी लग्न समारोह में डीजे विवाद के दौरान युवक की चाकू से हत्या
• झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक संजीव की PGI रोहतक में मौत
• परिजनों का थाना घेराव, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
रेवाड़ी जिले के गुलाबपुरा गांव में शुक्रवार रात एक लग्न समारोह के दौरान डीजे पर कहासुनी के बाद मारपीट हुई और झगड़े को शांत कराने पहुंचे दहलावास गांव निवासी संजीव कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रोहतक PGI में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले ने तूल पकड़ लिया और रविवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रामपुरा थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो स्थानीय युवकों में कहासुनी हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीच-बचाव करने पहुंचे संजीव से भी कहासुनी हो गई और युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित युवकों ने संजीव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के जोहड़ के पास ले गए, जहां चाकू और नुकीले हथियारों से हमला किया।
चीख सुनकर परिजन और लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। संजीव को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां से PGI रोहतक रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रविवार सुबह ग्रामीण भारी संख्या में थाने पहुंचे और आक्रोश जताते हुए न्याय की मांग की। मृतक के पिता विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इन युवकों ने पहले भी संजीव को जान से मारने की धमकी दी थी।
रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान दहलावास निवासी पुष्पेंद्र और बोड़िया कमालपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है। बाइक बरामद कर ली गई है। पुष्पेंद्र पर पहले एक्सीडेंट का मामला दर्ज है, जबकि गौरव पर पॉक्सो सहित चार मुकदमे हैं।
Author1