रेवाड़ी में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान घर में अकेले रहते थे

रेवाड़ी के गढ़ी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेले रहते थे और उनका बेटा नेवी में कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेवाड़ी में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान घर में अकेले रहते थे

■ रेवाड़ी में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
■ घर में अकेले रहते थे, बेटा नेवी में तैनात
■ सुसाइड के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस जांच जारी


रेवाड़ी जिले के गढ़ी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा नेवी में कार्यरत है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग जम्मू में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जिसके चलते मामला सस्पेंस बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश यादव ने रात के समय अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने घर के अंदर देखा तो उनका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस और उनके बेटे को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

मौके पर शव के पास एक प्लास्टिक की कुर्सी भी पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि ओमप्रकाश कुर्सी पर खड़े होकर फंदा गले में डालकर आत्महत्या की होगी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश गांव में अपने पैतृक मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनका बेटा नेवी में होने के कारण परिवार के साथ बाहर रहता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर बुजुर्ग ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।