रोहतक जिला कारागार का सहकारिता मंत्री ने किया औचक निरीक्षण
रोहतक जिला कारागार का सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाएं और भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए।
- रोहतक जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया
- सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की सुविधाओं पर दिए गए निर्देश
- भोजन की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर
रोहतक में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सुनारियां स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जेल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जेल परिसर की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंत्री ने बंदियों और कैदियों को उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जेल में रहने वाले प्रत्येक बंदी को नियमानुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कैदियों के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और भोजन को स्वच्छ, पौष्टिक और मानक के अनुरूप रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि जेल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण को भी प्राथमिकता दी जाए।
Akhil Mahajan