रोहतक अनाज मंडी में आईपीएस अधिकारी के पिता ने खुद को मारी गोली, मौ*त, पुलिस जांच में जुटी
रोहतक की अनाज मंडी में आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा के पिता जयपाल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
➤ अनाज मंडी स्थित दुकान के बाहर एक व्यक्ति की मौत
➤ मृतक आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा के पिता जयपाल
➤ पुलिस ने लाइसेंसी हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू की
रोहतक की अनाज मंडी में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयपाल के रूप में हुई है, जो आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा के पिता बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
जानकारी के मुताबिक, जयपाल अनाज मंडी में दुकान नंबर-38 के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में जयपाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। मौके से लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। शव को पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताया गया है कि जयपाल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। उनका बेटा राहुल बल्हारा आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दमनदीव में तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Akhil Mahajan