सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी से की मुलाकात
सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से मुलाकात कर बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण दिया।
➤ दिल्ली में परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर
➤ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी को दिया शादी का निमंत्रण
➤ अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक से होगी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार, 10 फरवरी को अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। वे अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के निमंत्रण बांटने आए थे। अर्जुन की शादी सानिया चंदोक से होने वाली है। दोनों की सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी।
सचिन तेंदुलकर ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया। उन्होंने मुलाकात के दौरान पुरानी यादें साझा कीं और राष्ट्रपति के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद जताया।
इसके अलावा, सचिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर भेंट की। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने युवा जोड़े को दिए गए आशीर्वाद और सलाह के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। दिल्ली दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी उनके आवास पर मुलाकात कर शादी का निमंत्रण दिया।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। अब परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।
Akhil Mahajan