दूसरी कक्षा के छात्र को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में सरकार की कार्रवाई, स्कूल किया बद , प्रबंधन को नोटिस
हरियाणा में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा के निर्देशों पर स्कूल को बंद कर दिया गया। प्रिंसिपल और वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
➤ मंत्री महिपाल ढांढा के निर्देशों पर स्कूल पर कड़ी कार्रवाई
➤ प्रिंसिपल और वैन ड्राइवर गिरफ्तार, स्कूल को नोटिस भेजकर बंद किया गया
➤ बच्चों के साथ हिंसा पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की
हरियाणा में स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने क मामले में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई की। मंत्री के आदेश के तहत स्कूल को नोटिस भेजकर बंद कर दिया गया और बच्चों पर हिंसा करने वाले प्रिंसिपल और वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।
मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि बच्चे फूल की तरह नाजुक होते हैं और माता-पिता उन्हें स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि वे खेलें, सीखें और सोच विकसित करें। किसी भी शिक्षक या कर्मचारी द्वारा बच्चों के साथ हिंसा करना मानवता के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमानवीय व्यवहार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा दी जाएगी और विभाग भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सतत निगरानी सुनिश्चित करेगा। मंत्री के निर्देशों पर यह कदम बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।
Akhil Mahajan