चेन्नई में नाम बदल कर रह रहा था खतरनाक आरोपी , सोनीपत आते ही पुलिस ने दबोचा

सोनीपत स्टेट क्राइम ब्रांच ने 21 महीनों से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी जितेंद्र उर्फ नान्हा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चेन्नई में लेबर बनकर छिपा हुआ था और सोनीपत लौटते ही दबोच लिया गया।

चेन्नई में नाम बदल कर रह रहा था खतरनाक आरोपी , सोनीपत आते ही पुलिस ने दबोचा
  • 21 महीनों से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
  • चेन्नई में लेबर बनकर छुपा रहा आरोपी, सोनीपत लौटते ही दबोचा गया
  • स्टेट क्राइम ब्रांच ने जाहरी बाईपास से किया गिरफ्तार

सोनीपत में स्टेट क्राइम ब्रांच की PO स्टाफ यूनिट ने 21 महीनों से फरार चल रहे एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी जितेंद्र उर्फ नान्हा, पुत्र  भलेराम, निवासी शास्त्री कॉलोनी, सोनीपत, पर हत्या के प्रयास का  आरोप था।

आरोपी को 14 जुलाई 2025 से फरार घोषित कर रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लंबे समय तक जगह-जगह छुपता रहा। इस दौरान वह चेन्नई के रेड हिल्स क्षेत्र में एक आटा मिल में लेबर बनकर रह रहा था और लगातार अपनी पहचान बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। हाल ही में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फिर से सोनीपत लौटने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही स्पेशल टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। लगातार खुफिया जानकारी जुटाने के बाद आज 12 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे, टीम ने उसे जाहरी बाईपास के पास खेतों से गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने बहुत चतुराई से अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की रणनीति और सतर्कता ने उसे धर दबोचा। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना राई ले जाया गया, जहां से उसे अदालत में पेश किया जाएगा।