विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी, बेटे का किया स्वागत; कपल ने शेयर की गुड न्यूज

विक्की कौशल और कटरीना कैफ माता-पिता बने। कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की, फैंस और सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं।

विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी, बेटे का किया स्वागत; कपल ने शेयर की गुड न्यूज
  • विक्की कौशल और कटरीना कैफ माता-पिता बने, बेटे का जन्म

  • कपल ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की

  • बॉलीवुड जगत में खुशी, फैन्स बधाइयों से सोशल मीडिया भर रहे हैं


बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। कटरीना कैफ ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो बेटा है। इस गुड न्यूज की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया।

गुरुवार की देर रात से ही दोनों सितारों के प्रशंसक इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार सुबह विक्की-कटरीना ने आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए अपने चाहने वालों को बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है और मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

कपल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे खास पल है और वे अपने फैन्स के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। दोनों की इस खुशखबरी पर बॉलीवुड सेलेब्स, दोस्तों और फैन्स ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर बधाइयां दीं।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। 2021 में शादी करने के बाद से ही उनकी कैमिस्ट्री सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा में रहती रही है। अब बेटे के जन्म के साथ कपल ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।