बार-बार नाक से खून बहता तो हो सकता हीमोफीलिया, जानें लक्षण और जरूरी इलाज

हीमोफीलिया एक अनुवांशिक ब्लड डिसऑर्डर है। वर्ल्ड हीमोफीलिया डे पर जानें लक्षण, गंभीर कॉम्प्लिकेशन, इलाज और मरीजों के लिए जरूरी सावधानियां।

बार-बार नाक से खून बहता तो हो सकता हीमोफीलिया, जानें लक्षण और जरूरी इलाज

➤ हीमोफीलिया एक अनुवांशिक ब्लड डिसऑर्डर, जिसमें खून जल्दी नहीं जमता
➤ लक्षण: मामूली चोट पर खून बहना, ब्लू/ब्लैक निशान, इंटरनल ब्लीडिंग
➤ इलाज: क्लॉटिंग फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी, एंटीफाइब्रिनोलिटिक दवाएं, जीवनशैली में सावधानी

वर्ल्ड फेडेरेशन ऑफ हीमोफीलिया के अनुमान के अनुसार दुनिया में करीब 11 लाख लोग हीमोफीलिया से प्रभावित हैं, जिनमें से अधिकांश को अपने रोग का पता नहीं है। नेशनल ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स के मुताबिक, लगभग 4 लाख 18 हजार लोगों को गंभीर हीमोफीलिया है और उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

हीमोफीलिया एक अनुवांशिक ब्लड डिसऑर्डर है जिसमें शरीर में ब्लड क्लॉटिंग के लिए जरूरी प्रोटीन (क्लॉटिंग फैक्टर) की कमी होती है। इसके कारण मामूली चोट या कट लगने पर भी खून रुकता नहीं और लगातार बहता रहता है। हीमोफीलिया जन्मजात होता है, लेकिन कुछ मामलों में एक्वायर्ड हीमोफीलिया भी विकसित हो सकता है।

हीमोफीलिया के प्रमुख लक्षणों में मामूली चोट पर खून का देर तक बहना, बिना वजह शरीर पर नीले या काले निशान, जोड़ों में बार-बार ब्लीडिंग और सूजन शामिल हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है, जो ब्लड में VIII और IX फैक्टर की कमी पर आधारित हैं।

इससे कई गंभीर कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं, जैसे इंटरनल ब्लीडिंग, ब्रेन हेमरेज, अत्यधिक खून बहना, इनहिबिटर्स बनना, डेंटल और सर्जिकल कॉम्प्लिकेशन तथा मसल्स और टिश्यू डैमेज।

हीमोफीलिया की पहचान मेडिकल हिस्ट्री, फैमिली हिस्ट्री और ब्लड टेस्ट जैसे CBC, PT/PTT और क्लॉटिंग फैक्टर टेस्ट से की जाती है। फिलहाल इसका स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसे मैनेज किया जा सकता है। सबसे प्रभावी तरीका क्लॉटिंग फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी है। इसके अलावा एंटीफाइब्रिनोलिटिक दवाएं भी दी जाती हैं।

हीमोफीलिया के मरीजों को खेलकूद से बचना चाहिए, कुछ दवाओं से दूरी बनानी चाहिए, डेंटल चेकअप नियमित करवाना चाहिए, वजन संतुलित रखना चाहिए और अपने परिवार, दोस्तों व साथियों को बीमारी की जानकारी देकर इमरजेंसी में उचित कदम उठाने के लिए तैयार करना चाहिए।