यमुना में नाव हादसा: वृंदावन में पलटी मोटर बोट, 10 की मौत, 12 घायल, 5 लापता

वृंदावन में यमुना नदी में मोटर बोट पलटने से 10 लोगों की मौत, 12 घायल और 5 लापता, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

यमुना में नाव हादसा: वृंदावन में पलटी मोटर बोट, 10 की मौत, 12 घायल, 5 लापता

श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट यमुना में पलटी, बड़ा हादसा
10 लोगों की मौत, 12 घायल, 5 अब भी लापता
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रशासन और गोताखोर मौके पर तैनात


उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग नदी में डूब गए।

Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से सवार हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटर बोट अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई, जिससे उसमें बैठे श्रद्धालु पानी में गिर गए।

Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हैं और 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों में शैलेश पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह और राजीव कुमार शामिल हैं, जो राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यमुना नदी पर चल रहे कार्य के कारण पैंटून पुल हटाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के सही कारणों की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में शामिल श्रद्धालु दल पंजाब के लुधियाना और अन्य क्षेत्रों से आया था, जिसमें करीब 150 लोग शामिल थे। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।