हरियाणा में नहर हा*दसे में डूबे दोनों युवकों के श*व बरामद

यमुनानगर की पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो युवकों के शव बरामद हो गए। दोनों दोस्त नहाने गए थे। हादसे में चार छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

हरियाणा में नहर हा*दसे में डूबे दोनों युवकों के श*व बरामद

यमुनानगर नहर हादसे में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद

नहाने गए थे तीन दोस्त, एक का शव इंद्री के पास मिला

दोनों मृतक दो-दो बच्चों के पिता थे, परिवारों में पसरा मातम


यमुनानगर। बुड़िया स्थित पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के दौरान डूबे दो युवकों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। दोनों मृतक जगाधरी के हनुमान गेट क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवक शादीशुदा थे और अपने पीछे दो-दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तीन दोस्त पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए थे। इनमें अमित और रोहित नहर में उतर गए, जबकि तीसरा युवक किनारे पर ही मौजूद रहा। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में बह गए।

घटना के बाद तीसरे साथी ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसी रात सर्च अभियान शुरू नहीं हो सका। अगले दिन से लगातार तलाश अभियान चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को अमित का शव चिट्टा मंदिर के पास नहर से बरामद हुआ। वहीं रोहित का शव तेज बहाव में कई किलोमीटर दूर करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां मंगलवार को उसका शव मिला। बुधवार को रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

परिजनों ने बताया कि रोहित वर्कशॉप एरिया में अपनी दुकान चलाता था, जबकि अमित भी उसके पास ही काम करता था। दोनों की अचानक मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।