मोबाइल टूटने पर दोस्त की हत्या, घर में दफनाया शव पत्नी के साथ मिलकर रची साजिश

अंबिकापुर में मोबाइल टूटने के विवाद में युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर पत्नी के साथ मिलकर शव घर में दफना दिया। एक हफ्ते बाद ‘भूत’ दिखने की बात कहकर खुद थाने पहुंचा और मामला उजागर हुआ।

मोबाइल टूटने पर दोस्त की हत्या, घर में दफनाया शव पत्नी के साथ मिलकर रची साजिश

मोबाइल टूटने पर दोस्त की डंडे से हत्या
पत्नी संग मिलकर घर में गड्ढा खोदकर शव दफनाया
एक हफ्ते बाद खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर


छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां मोबाइल टूटने के मामूली विवाद ने एक दोस्त की जान ले ली। आरोपी युवक ने गुस्से में आकर अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही दफना दिया। घटना के करीब एक सप्ताह बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर गई।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके का है। पुलिस के अनुसार, 24-25 मार्च की रात बृजलाल अगरिया (35) अपने दोस्त मिथलेश कुजूर (37) के घर पहुंचा था। वह शराब के नशे में था और उसने मिथलेश को भी शराब पीने के लिए कहा, लेकिन नवरात्रि के कारण मिथलेश ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।

विवाद के दौरान झूमाझटकी में मिथलेश का मोबाइल नीचे गिरकर टूट गया। इससे गुस्साए मिथलेश ने पास में पड़े डंडे से बृजलाल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद घबराए आरोपी ने अपनी पत्नी राजकुमारी (36) के साथ मिलकर सबूत छिपाने की योजना बनाई।पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ने पहले से खोदे गए गड्ढे में शव को दफनाया और ऊपर से प्लाईबोर्ड रखकर मिट्टी डाल दी, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद दोनों कुछ दिनों तक रिश्तेदारों के यहां छिपे रहे।

घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी मानसिक दबाव में आ गया और खुद ही गांधीनगर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे रात में अपने दोस्त का भूत दिखाई देता है, जो उससे कहता है कि “मेरी हत्या कर दी है, अब मेरा अंतिम संस्कार करवा दो।” आरोपी की इस बात के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की।सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। न्यायिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में घर के अंदर खुदाई कराई गई, जहां से बृजलाल का शव बरामद हुआ। करीब एक सप्ताह तक दफन रहने के कारण शव सड़ने लगा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने गड्ढे से बरामद किया युवक का शव।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी मिथलेश कुजूर और उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि छोटे विवाद भी गुस्से में बड़ी और खतरनाक घटनाओं का रूप ले सकते हैं