एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video, दी बड़ी गारंटी, जानें

एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पेपर माफिया पर कठोर कार्रवाई होगी और परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा।

एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video, दी बड़ी गारंटी, जानें

संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक बिल हुआ पास
PM मोदी का वीडियो संदेश- पेपर माफिया पर होगी कठोर कार्रवाई
टेक्नोलॉजी और सख्त कानूनों से परीक्षा प्रणाली होगी पारदर्शी


देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के बीच एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर इसे देश की परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर माफिया और पेपर लीक गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए लगातार कदम उठा रही है और अब नए कानून से इस लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

PM मोदी बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की समस्या पिछले कई दशकों से अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकारों के सामने चुनौती बनी हुई है। इससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विश्वसनीय और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तैयार करना है, ताकि मेहनत करने वाले युवाओं को न्याय मिल सके।

टेक्नोलॉजी और टास्क फोर्स पर जोर

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने टास्क फोर्स, फास्ट ट्रैक व्यवस्था और राज्यों के सुझावों को शामिल करने जैसे कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग समय की जरूरत है, जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

पेपर माफिया पर सख्त कार्रवाई का संदेश

PM मोदी ने कहा कि पेपर लीक कराने वाले गिरोह देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं और ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद से पारित यह कानून कठोर प्रावधानों के साथ आया है और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं भरोसेमंद बनाएगा।

'काम अभी जारी रहेगा'

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। सरकार आगे भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम करती रहेगी और ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक जारी नहीं रहने देगी। उन्होंने देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।