मम्मी दादी को मत मारो', बहू ने सास को मारे थप्पड़, पोते ने बना लिया वीडियो
बहू ने बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया।
➤ गुरदासपुर के कोठे गांव में बहू ने सास की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो वायरल
➤ वीडियो में बहू सास के बाल खींचते और थप्पड़ मारते हुए दिखी, पोते ने रिकॉर्ड किया
➤ पुलिस ने मामला दर्ज किया, महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया
पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में बहू को अपनी सास के बाल पकड़कर खींचते और लगातार थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। बुजुर्ग महिला असहाय होकर जमीन पर बैठी दिखाई देती है और मदद की गुहार लगाती है। इस दौरान पोता भी मौजूद था जिसने घटना को मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और बार-बार दादी को न मारने की गुहार लगाता सुना गया।
बताया जा रहा है कि बहू ने गुस्से में आकर स्टील का गिलास भी सास पर फेंका। पीड़िता का आरोप है कि बहू लंबे समय से उसे परेशान कर रही थी और संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, बहू के शराब पीने की आदत और आए दिन झगड़े करने की वजह से माहौल बिगड़ा।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने तिब्बड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।