अरे शादी के बाद दूल्हा निकला किन्नर, राज खुला तो दूल्हन बोली चैक तो करो और फिर कुछ ऐसा हुआ
बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हे की पहचान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। किन्नर समुदाय के दावे के बाद दुल्हन पक्ष ने शिकायत दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➤ शादी के बाद दूल्हे की पहचान पर उठा विवाद
➤ नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने किया खुलासा
➤ शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Barabanki Groom Transgender: यह घटना हैरान कर देने वाली है। सोचिए अगर किसी लड़की की किसी लड़के से शादी हो जाए और बाद में पता चले की उसका पति वास्तव में तो किन्नर है तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में, जहां शादी हो जाने के बाद दुल्हन और उसके परिजनों को पता चला कि दूल्हा तो किन्नर है। मामले ने तूल पकड़ लिया और विवाद चरम पर पहुंचे गया। इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई।
दूल्हा खूब धूमधाम से अपने घर से बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा था। गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। दूल्हे और बारात का स्वागत सत्कार हुआ। इसके बाद शादी की सारी रस्में भी शुरू हो गईं। इस बीच किसी को भी यह मालूम नहीं था की जो दूल्हा है वो किन्नर है। दूल्हा और दुल्हन के जयमाला की रस्म हुई। इसके बाद 7 फेरे भी हुए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। आखिरकार पूरी रस्मों रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई। लेकिन जब शादी संपन्न हो गई और सुबह विदाई की बारी आई तो इससे पहले दूल्हे की पोल खुल गई।
ऐसे खुली पोल
कुछ देर पहले कुछ किन्नर वहां नेग मांगने पहुंचे। इस दौरान जब उन किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो देखते ही उन्होंने पहचान लिया। नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने पोल खोलते हुए कहा कि ये दूल्हा तो पहले उन्हीं के साथ काम करता था। उन्हीं के साथ घूमता और ढोल बजाता था। ये बात फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बाराती भी भागने लगे। वहीं दूल्हा मुंह छिपाने लगा। मामले को दबाने की कोशिश हुई। बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को और शक हो गया।
चैक करो दूल्हे तो ..
दूल्हे ने भागने की कोशिश की वहीं इस खुलासे के बाद जब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को चेक करने की बात कही, तो उसने भागने की कोशिश की। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। इस बीच पुलिस को भी बुलाया गया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिलहाल दुल्हन पक्ष की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पूरे इलाके में ये पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि अरेंज मैरिज में लोगों के लिए ये भी सबसे बड़ा रिस्क होता है।
Akhil Mahajan