चंडीगढ़ रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की ह*त्या:लेडीज बाथरूम में गला का*टा

चंडीगढ़ रोज गार्डन के लेडीज बाथरूम में 30 वर्षीय महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव के पास से चाकू बरामद, पुलिस को जान-पहचान वाले पर शक।

चंडीगढ़ रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की ह*त्या:लेडीज बाथरूम में गला का*टा

  • रोज गार्डन चंडीगढ़ में दिनदहाड़े महिला की निर्मम हत्या

  • लेडीज बाथरूम में मिला खून से लथपथ शव, गला चाकू से काटा

  • 30 वर्षीय महिला दीक्षा पति से अलग रह रही थी, पुलिस को हत्या में जानने वाले पर शक


चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में सनसनीखेज वारदात सामने आई। लेडीज बाथरूम में 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाथरूम में उसकी खून से लथपथ लाश पाई गई और पास में ही चाकू पड़ा था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, एक टूरिस्ट महिला लगभग दोपहर 3 बजे बाथरूम में गई, जहां उसने एक महिला को बेसुध देखकर शोर मचा दिया। ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान दीक्षा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यूपी सहारनपुर की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से चंडीगढ़ के सारंगपुर में रह रही थी। पति से विवाद के कारण वह एक साल से अलग रह रही थी।

डीएसपी दलवीर सिंह ने बताया कि महिला का गला तेजधार हथियार से काटा गया है। मौके से मिले चाकू पर फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने और फिंगरप्रिंट सहित कई अहम सबूत जुटाए हैं। रोज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी जारी है।
पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी करीबी या जान-पहचान वाले ने ही की है।

घटना के समय लेडीज बाथरूम में ड्यूटी पर तैनात महिला सलमा छुट्टी पर हरियाणा के पुंडरी गई हुई थीं, जिसके कारण वहां कोई नहीं था।
हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और रोष का माहौल है। पुलिस ने बाथरूम को सील कर दिया है और महिला का शव सेक्टर-16 मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।