धनतेरस 2025: इस साल दो महाशुभ योगों का संयोग, तीन राशियों के लिए खुलेगी किस्मत
धनतेरस 2025, 18 अक्टूबर को ब्रह्म योग और बुद्धादित्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है; शनि प्रबल शनिवार के साथ कर्क, तुला और मकर राशियों के लिए विशेष लाभ बताते हैं—जानिए कैसे यह ज्योतिषीय अवसर करियर, धन और संबंधों में बदलाव ला सकता है
➤ धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रहा है
➤ ब्रह्म योग और बुद्धादित्य योग का समागम आर्थिक व पेशेवर अवसर बढ़ाने वाला माना जा रहा है
➤ कर्क, तुला, मकर राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक बताया जा रहा है
दीपावली का त्योहार केवल रौशनी और मिठास का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसका हर दिन अपने खास महत्व के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो इस साल 18 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर लोग नई चीजें खरीदते हैं, भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं और भविष्य में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
लेकिन इस बार की धनतेरस केवल परंपरा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह एक बेहद खास ज्योतिषीय अवसर भी लेकर आ रही है। दरअसल, इस धनतेरस पर ब्रह्म योग और बुधादित्य योग जैसे दो शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इसे और भी विशेष बना देता है। ज्योतिष अनुसार, ये योग धन और भाग्य से जुड़ी बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
यह धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रही है, जिससे माना जा रहा है कि शनि देव की विशेष कृपा भी इस दिन के साथ जुड़ी हुई है। तुला राशि में बुध और सूर्य के योग से बनने वाला बुद्धादित्य योग खास महत्व रखता है। ज्योतिषियों का कहना है कि ब्रह्म योग और बुद्धादित्य योग के इस समागम से सभी राशियों को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा। खासकर करियर, धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा के मामले में यह योग बहुत फायदेमंद साबित होंगे। जो लोग लंबे समय से अपने भाग्य को लेकर चिंतित थे, उनके लिए यह समय नई शुरुआत और तरक्की का संदेश लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। धन की बचत करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
तीन राशियों के लिए यह योग विशेष रूप से फलदायक रहेंगे:
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए यह धनतेरस सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। इस समय उनके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी या संपत्ति से जुड़े लाभ मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। साथ ही, नौकरी या व्यापार के नए अवसर भी सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
तुला राशि धनतेरस के दिन बनने वाला बुद्धादित्य योग तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। लंबे समय से रुके हुए काम इस समय पूरे होने लगेंगे, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। खासकर जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें शादी या रिश्ते के अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही, करियर में तरक्की के स्पष्ट अवसर दिखाई दे रहे हैं और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यह समय उनकी मेहनत को रंग लाने का होगा।
मकर राशि मकर राशि वालों के लिए भी यह समय बेहद शुभ और फलदायक साबित होगा। बुद्धादित्य योग के कारण बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने के अच्छे मौके मिलेंगे। इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत के भी संकेत हैं, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी, जिससे मन को संतोष मिलेगा।
Author1