धनाना में ताऊ ने दुष्यंत चौटाला को घेरा, कहा – मलाई चाट गया तू
भिवानी के धनाना गांव में बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को ग्रामीण ताऊ ने घेर लिया। ताऊ ने कसूती सुनाते हुए कहा – मलाई चाट गया तू, करदा बनेगा देवीलाल।
- धनाना गांव के दौरे पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला को ग्रामीण ताऊ ने घेरा
- ग्रामीण ने कहा – मलाई चाट गया तू, कसूती सुनाई
- पूर्व डिप्टी सीएम ने पूछा – मैं बताऊं या आप बताओ कि नुकसान किसने किया
भिवानी जिले के धनाना गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उस समय असहज हो गए जब एक ग्रामीण ताऊ ने उन्हें घेर लिया। ताऊ ने चौटाला को देखकर तंज कसते हुए कहा – “मलाई चाट गया तू, करदा बनेगा देवीलाल।”
ग्रामीण के इस तीखे सवाल ने वहां मौजूद माहौल को गर्म कर दिया। ताऊ ने आगे कहा कि किसानों और ग्रामीणों को बाढ़ और बरसात से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन नेताओं ने सिर्फ अपनी राजनीति चमकाई।
इस पर दुष्यंत चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा – “मैं बताऊं या आप बताओ कि नुकसान किसने किया? जिम्मेदारी किसकी है?” चौटाला ने दावा किया कि जब वह सरकार में थे तो किसानों और आम जनता के हित में फैसले किए गए, मगर मौजूदा हालात सरकार की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं।
इस दौरान कई ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएँ चौटाला के सामने रखीं। किसी ने खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने का मुद्दा उठाया तो किसी ने टूटे ड्रेन और जलभराव की शिकायत की।
धनाना दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला को लगातार जनता की कसूती सुननी पड़ी। ग्रामीणों की नाराजगी इस बात की गवाही दे रही थी कि बाढ़ और बरसात से पीड़ित लोग अब नेताओं से सीधे जवाब चाहते हैं।
Akhil Mahajan