सड़क पर खड़ी आई-20 कार में लगी भीषण आग,इलाके में मची अफरा-तफरी

फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में सड़क पर खड़ी आई-20 कार में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

सड़क पर खड़ी आई-20 कार में लगी भीषण आग,इलाके में मची अफरा-तफरी

फरीदाबाद में सड़क पर खड़ी आई-20 कार में लगी भीषण आग

कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी कार, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की आशंका

दमकल पहुंचने से पहले जलकर खाक हुई गाड़ी, कोई जनहानि नहीं

फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक आई-20 कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई।

तिगांव क्षेत्र में शनि मंदिर के पास सड़क पर खड़ी एक आई20 कार में अचानक आग लग गई। - Dainik Bhaskar

घटना शनि मंदिर के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद तेज लपटें उठने लगीं। अचानक आग भड़कने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

शुरुआती जांच में कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई।

तिगांव थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। कार मालिक की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो तिगांव क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। उसने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और भीड़ का माहौल बना रहा।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग तकनीकी खराबी से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है।