सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सही समय?
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सोना ऑल टाइम हाई से 33 हजार रुपए सस्ता हो गया है, जबकि चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
न
■जंग के बीच सोना-चांदी सस्ता: 28 दिन में सोना ₹16,155 और चांदी ₹45,053 गिरी
■गोल्ड ऑल टाइम हाई से ₹33 हजार सस्ता, चांदी में भारी गिरावट
■एक्सपर्ट बोले- अभी सोना-चांदी में निवेश से बचें
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,263 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया। इससे पहले बुधवार को सोना 1.46 लाख रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी 13,167 रुपए गिरकर 2.22 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। 25 मार्च को चांदी 2.35 लाख रुपए प्रति किलो थी। युद्ध के माहौल में पिछले 28 दिनों में सोना 16,155 रुपए और चांदी 45,053 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 33 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो 29 जनवरी 2026 को 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के हाई से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। यानी करीब 57 दिनों में चांदी 1.64 लाख रुपए सस्ती हो गई है।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, आमतौर पर जंग के समय सोना-चांदी महंगे होते हैं, लेकिन इस बार निवेशक गोल्ड-सिल्वर बेचकर कैश जमा कर रहे हैं। इसके अलावा जनवरी में रिकॉर्ड तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग और अमेरिका के फेडरल रिजर्व के सख्त ब्याज रुख के कारण भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि अभी कुछ समय तक कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है, इसलिए निवेशकों को फिलहाल सोना-चांदी में निवेश से बचना चाहिए।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग क्यों?
■ ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
■ अलग-अलग शहरों में मांग
■ लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन के रेट
■ ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
■ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
■ खरीदने से पहले IBJA या अन्य सोर्स से रेट जरूर चेक करें
असली चांदी की पहचान के 4 तरीके
■ मैग्नेट टेस्ट
■ आइस टेस्ट
■ स्मेल टेस्ट
■ क्लॉथ टेस्ट
shubham