हरियाणा में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौ*त, साथी को बचाने में गई जा*न

गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। साथी को बचाने के प्रयास में दूसरा व्यक्ति भी गहरे पानी में फंस गया।

हरियाणा में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौ*त, साथी को बचाने में गई जा*न

गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव के तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत

साथी को बचाने के लिए तालाब में कूदा दूसरा व्यक्ति भी गहरे पानी में फंसा

दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने निकाले शव


गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति बुधवार दोपहर नहाने के लिए तालाब में गए थे। सूचना मिलने के बाद बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान बिहार के वैशाली निवासी 48 वर्षीय रंजीत राय और दिल्ली के बिजवासन निवासी 34 वर्षीय महेंद्र पाल के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम स्थित एक लकड़ी के गोदाम में काम करते थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों तालाब के पास पहुंचे थे। कुछ देर किनारे बैठने के बाद दोनों नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान महेंद्र पाल तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा।

बताया जा रहा है कि रंजीत राय किसी तरह पानी से बाहर निकल आया था, लेकिन जब उसने महेंद्र को डूबते देखा तो उसे बचाने के लिए दोबारा तालाब में कूद गया। हालांकि दोनों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में महेंद्र को बचाने की कोशिश में रंजीत भी गहरे पानी में फंस गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

घटना को देख रहे राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

पुलिस और बचाव दल ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले अभियान के बाद शाम लगभग छह बजे दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।