हरियाणा सरकार ने 12 HPS अधिकारियों के तबादले किए, जानें पूरी लिस्ट
हरियाणा सरकार ने 12 HPS अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सोनीपत, पंचकूला, फरीदाबाद समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं।
- हरियाणा सरकार ने 12 HPS अधिकारियों के तबादले किए
- सोनीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और झज्जर समेत कई जिलों में बदले अफसर
- गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से जारी किए ट्रांसफर आदेश
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 12 अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में DSP और ACP स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें सोनीपत, पंचकूला, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सिरसा, गुरुग्राम और चरखी दादरी समेत कई महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।
आदेशों के मुताबिक, कप्तान सिंह को 1st BN HAP अंबाला सिटी से स्थानांतरित कर DSP चरखी दादरी लगाया गया है। वहीं नरेश कुमार को HPA मधुबन से हटाकर ACP सोनीपत नियुक्त किया गया है।
इसी तरह कैलाश चंद को DSP ERSS पंचकूला से ट्रांसफर कर ACP ओल्ड फरीदाबाद लगाया गया है। संजीव कुमार, जो फिलहाल DSP सिरसा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब DSP रेवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने दिनेश कुमार को ACP झज्जर से बदलकर ACP बहादुरगढ़ लगाया है। वहीं राहुल देव को ACP सोनीपत से हटाकर DSP स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राम कुमार को DSP शाहाबाद से ट्रांसफर कर ACP पंचकूला बनाया गया है। वहीं अमन कुमार को STF से ACP पंचकूला की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
महिला अधिकारी निधि नैन को DSP चरखी दादरी से हटाकर ACP सोनीपत नियुक्त किया गया है। वहीं संजीव कुमार, जो ACP ओल्ड फरीदाबाद और अतिरिक्त रूप से ACP सराय फरीदाबाद का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें अब DSP 1st BN HAP अंबाला सिटी लगाया गया है।
सरकार ने अखिल कुमार को ACP बहादुरगढ़ से बदलकर ACP झज्जर की जिम्मेदारी दी है। वहीं जितेंद्र को ACP गुरुग्राम से ट्रांसफर कर DSP ERSS पंचकूला नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को आगामी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Akhil Mahajan