हरियाणा में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले
हरियाणा में 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिसमें 8 जिलों के SP बदले गए हैं।
■ हरियाणा में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS-5 HPS ट्रांसफर
■ हिसार, रोहतक समेत 8 जिलों के SP बदले
■ 10 दिन में दूसरी बार प्रशासनिक बदलाव
हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में हिसार, रोहतक, नूंह, फतेहाबाद, नारनौल समेत 8 जिलों के SP बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि सिर्फ 10 दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा ट्रांसफर है, जो सरकार की सक्रियता और प्रशासनिक पुनर्गठन को दर्शाता है।
इस बदलाव के तहत गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा असर देखने को मिला है, जहां 5 IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। अर्पित जैन को DCP हेडक्वार्टर गुरुग्राम से SP नूंह लगाया गया है, जबकि दीपक जेवरिया को DCP मानेसर से SP नारनौल भेजा गया है।
रोहतक और हिसार में भी बड़ा बदलाव
सरकार ने सुरिंदर बोहरिया को SP रोहतक से हटाकर SP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी है, जबकि गौरव राजपुरोहित को DCP ईस्ट गुरुग्राम से SP रोहतक नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक कुमार सावन को SP हिसार से हटाकर AIG एडमिनिस्ट्रेशन PHQ भेजा गया है और सिद्धांत जैन को SP हिसार बनाया गया है।
फतेहाबाद, डबवाली और अन्य जिलों में नई तैनाती
नितिका खट्टर को SP डबवाली से SP फतेहाबाद और जसलीन कौर को DCP झज्जर से SP डबवाली बनाया गया है। नितीश अग्रवाल को ADC टू गवर्नर से SP पलवल और वरुण सिंगला को SP पलवल से SP सिक्योरिटी CID की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य प्रमुख बदलाव
दीप्ति गर्ग को DCP झज्जर, मेधा भूषण को DCP सोनीपत, राजेश कुमार मोहन को DCP क्राइम फरीदाबाद और शुभम सिंह को DCP क्राइम झज्जर बनाया गया है। इसके अलावा प्रतीक गहलोत, सोनाक्षी सिंह, उत्तम और प्रतीक अग्रवाल को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इससे पहले भी सरकार ने हाल ही में 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के तबादले किए थे। लगातार हो रहे इन फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
इस तरह दी गई आईपीएस को नई जिम्मेदारी…
- रोहतक और हिसार के एसपी भी बदले : आईपीएस राजेश कुमार को एसपी नूंह से एसपी एससीबी, आईपीएस डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम से एसपी नूंह भेजा गया है। सुरिंदर बोहरिया को एसपी रोहतक से एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है, जबकि आईपीएस शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार से एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पीएचक्यू भेजा गया। इसके अलावा आईपीएस मकसूद अहमद को लीव से वापसी पर एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) बनाया गया है।
- आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी फतेहाबाद बनाया गया : आईपीएस नितीश अग्रवाल को एडीसी टू गवर्नर से एसपी पलवल, वरुण सिंगला को एसपी पलवल से एसपी सिक्योरिटी सीआईडी में भेजा गया है। अर्श वर्मा को एसपी चरखी दादरी से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) और सिद्धांत जैन को एसपी फतेहाबाद से एसपी हिसार की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी डबवाली से एसपी फतेहाबाद भेजा गया है।
- आईपीएस जसलीन कौर संभालेंगी एसपी डबवाली की जिम्मेदारी : आईपीएस पूजा वशिष्ठ को एसपी नारनौल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), गौरव राजपुरोहित को डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम से एसपी रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस जसलीन कौर को डीसीपी झज्जर से एसपी डबवाली और मेधा भूषण को एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) से डीसीपी सोनीपत भेजा गया है। आईपीएस दीपक जेवरिया को डीसीपी मानेसर गुरुग्राम से एसपी नारनौल बनाया गया है।
- आईपीएस दीप्ति गर्ग को डीसीपी झज्जर बनाया गया: आईपीएस दीप्ति गर्ग को कमांडेंट 4th बीएन आईआरबी मानेसर से डीसीपी झज्जर भेजा गया है। लोगेश कुमार पी. को डीसीपी झज्जर से एसपी चरखी दादरी और प्रभिना पी. को डीसीपी सोनीपत से डीसीपी मानेसर (अतिरिक्त प्रभार कमांडेंट 4th आईआरबी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस राजेश कुमार मोहन को डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम से डीसीपी क्राइम फरीदाबाद और शुभम सिंह को डीसीपी झज्जर से डीसीपी क्राइम झज्जर बनाया गया है।
- सोनाक्षी सिंह डीसीपी सोनीपत की जिम्मेदारी संभालेंगी : आईपीएस प्रतीक गहलोत को एडिशनल एसपी कुरुक्षेत्र से डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम, सोनाक्षी सिंह को एडिशनल एसपी इंड से डीसीपी सोनीपत बनाया गया है। आईपीएस उत्तम को एडिशनल एसपी हिसार से डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद और आईपीएस प्रतीक अग्रवाल को एडिशनल एसपी रोहतक से डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Akhil Mahajan