आपत्तिजनक गीत पर हरियाणा पुलिस सख्त, गायक बादशाह के खिलाफ FIR ‘Tateeree’ गाने पर बवाल, पंचकूला पुलिस ने शुरू की LOC जारी करने की प्रक्रिया बादशाह को पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस

हरियाणा के पंचकूला में आपत्तिजनक गीत “Tateeree” को लेकर गायक बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वीडियो को YouTube सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

आपत्तिजनक गीत पर हरियाणा पुलिस सख्त, गायक बादशाह के खिलाफ FIR  ‘Tateeree’ गाने पर बवाल, पंचकूला पुलिस ने शुरू की LOC जारी करने की प्रक्रिया  बादशाह को पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस

आपत्तिजनक गीत पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गायक बादशाह के खिलाफ FIR
पंचकूला पुलिस ने LOC जारी करने की प्रक्रिया शुरू की, देश छोड़ने पर रोक की तैयारी
YouTube से हटवाया ‘Tateeree’ गाना, अन्य प्लेटफॉर्म से भी हटाने के आदेश


हरियाणा में सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने मशहूर गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने उनके हाल ही में जारी गीत और वीडियो “Tateeree” को लेकर FIR दर्ज की है और अब उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि आरोपी देश छोड़कर विदेश न जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए गायक बादशाह को पुलिस के सामने तुरंत पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि वह निर्धारित समय में जांच में शामिल नहीं होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कानूनी कार्रवाई तेज की जा सकती है। फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में हैं।

पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए YouTube से संबंधित गाना और वीडियो हटवा दिया है। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद वीडियो को हटवाने के लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और समाज में गलत संदेश देने वाली सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस गीत को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि गीत में आपत्तिजनक शब्द और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक मानदंडों के खिलाफ है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हरियाणा पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली सामग्री पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है या आपत्तिजनक सामग्री फैलाता है, तो उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।