मानसून की विदाई के बाद तपने लगा हरियाणा, जानें कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना से इनकार किया है। सात जिलों में पारा 35 डिग्री पार और पलवल-नूंह सबसे गर्म रहे। दिन में गर्मी बढ़ी तो रातें ठंडी होने लगीं।

मानसून की विदाई के बाद तपने लगा हरियाणा, जानें कैसा रहेगा मौसम

➤ हरियाणा से मानसून की विदाई, अगले तीन दिन बारिश नहीं
➤ सात जिलों में पारा 35 डिग्री से ऊपर, पलवल-नूंह सबसे गर्म
➤ दिन में बढ़ी गर्मी, रातें होने लगीं ठंडी



हरियाणा से मानसून विदाई ले चुका है और मौसम तपने लगा है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिया है कि प्रदेश में कुछ दिन अब बारिश की संभावना बेहद कम है। गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि किसी भी जिले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

प्रदेश के सात जिलों – पलवल, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और हिसार – में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान पलवल और नूंह में दर्ज हुआ, जबकि झज्जर सबसे ठंडा जिला रहा जहाँ दिन का तापमान 29 डिग्री पर रहा।

IMD के अनुसार, बुधवार की तुलना में आज औसत अधिकतम तापमान में -0.3°C की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.7°C ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की वापसी के बाद आर्द्रता घटेगी और मौसम शुष्क बनेगा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन में तेज धूप और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। इस दौरान दिन का मौसम गर्म रहेगा, जबकि रातें अब ठंडी महसूस होने लगी हैं। किसानों के लिए यह मौसम खरीफ फसलों की कटाई के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है।