आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस, बने सबसे महंगे एक्टर!

'जन नायकन' की रिलीज के साथ थलापति विजय की फीस चर्चा में है। जानिए विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और पूरी स्टारकास्ट को कितनी फीस मिलने की रिपोर्ट है।

आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस, बने सबसे महंगे एक्टर!

'जन नायकन' के लिए विजय ने 220 से 275 करोड़ रुपये तक फीस लेने की चर्चा

बतौर अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है 'जन नायकन'

पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस भी आई सामने


एंटरटेनमेंट डेस्क। तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देने वाले हैं।

फिल्म की रिलीज के साथ ही इसकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा का विषय बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलापति विजय ने इस फिल्म के लिए 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये तक फीस ली है। यदि इन रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो विजय भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। बताया जा रहा है कि यह राशि उन्हें बिना किसी प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल के सीधे भुगतान के रूप में दी गई है।

फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 25 करोड़ रुपये फीस मिली है, जो उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी रकम बताई जा रही है।

फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को 13 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है। अनिरुद्ध इससे पहले 'लियो' और 'जेलर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे महंगे संगीतकारों में गिने जाते हैं।

फिल्म में मुख्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 6 करोड़ रुपये फीस दी गई है। पूजा हेगड़े दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

वहीं अभिनेता बॉबी देओल को फिल्म में अहम भूमिका के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है। इसके अलावा प्रकाश राज को 5 करोड़ रुपये, प्रियामणि को 3 करोड़ रुपये और गौतम वासुदेव मेनन को 3 करोड़ रुपये फीस मिलने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर निर्माता की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये सभी आंकड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आए हैं।