आज का राशिफल: कुंभ-तुला रहें सावधान, कन्या-वृषभ की चमकेगी किस्मत,जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल?
24 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, धन लाभ, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और किन राशियों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
24 जुलाई को मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए शुभ योग
तुला और कुंभ राशि के जातकों को विवाद, वाहन और कार्यस्थल पर सतर्क रहने की सलाह
शुक्ल योग और अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों के लिए धन लाभ व करियर में प्रगति के संकेत
24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र और शुक्ल योग के विशेष संयोग में रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, जिससे कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति और नई उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, वाहन और विवादों से बचने की सलाह दी गई है।
मेष राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। हालांकि कानूनी मामलों में लापरवाही से बचने और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी गई है।
वृषभ राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास और करियर में प्रगति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों को नए कार्यों की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभदायक रहेगा। समय का सही उपयोग करने से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि वालों के लिए दिन पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं और किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार और शिक्षा से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत हैं।
सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलने की संभावना है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि व्यापार में नई साझेदारी करने से पहले सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी गई है।
कन्या राशि के लिए दिन बेहद शुभ माना गया है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि वालों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक लाभ के संकेत जरूर हैं, लेकिन किसी को उधार पैसा देने से बचें। स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जीवनसाथी के साथ विवाद से भी बचना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। परिवार और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बन सकते हैं।
मकर राशि के जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी पारिवारिक शुभ कार्य की संभावना है। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार का विवाद या झूठा आरोप लगने की आशंका जताई गई है। ऐसे में धैर्य बनाए रखने और बेवजह के विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मीन राशि वालों को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकता, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर सफलता मिलने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
pooja