Watch Photos: पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंड, सुबह की धुंध ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हरियाणा में ठंड बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।

Watch Photos: पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंड, सुबह की धुंध ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी

धुंध और नमी से सुबह का मौसम हुआ ठिठुरन भरा

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, फिर चलेंगी उत्तरी हवाएं


पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंच चुका है। इससे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय सूर्य की हल्की तपिश बनी हुई है, लेकिन दिन और रात के तापमान में अंतर दोगुना हो गया है।

हरियाणा में सुबह के समय कई इलाकों में धुंध देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। विक्षोभ के चलते नमी बढ़ी थी, जिसके कारण आज सुबह कई इलाकों में धुंध की परत देखने को मिली। हालांकि, अब मौसम एक बार फिर से खुश्क और ठंडा होने की ओर बढ़ रहा है।

छितकुल में ताजा हिमपात


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं फिर से चलेंगी, जिससे रात का तापमान और गिरेगा। दो दिन पहले हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया।हिसार में आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे ठंड का असर और बढ़ गया।

काजा

-----------

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 नवंबर तक ही था। अब 6 से 9 नवंबर के बीच राज्य में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, जबकि रात्रि तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

कुल मिलाकर आने वाले दिनों में हरियाणा में ठंड का असर बढ़ेगा और सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को महसूस होगी।