विधानसभा घेराव से पहले हरियाणा में कई कांग्रेस नेता ‘प्री-एम्प्टिव’ हिरासत में लिए, कार्रवाई से हडकंप

विधानसभा घेराव के लिए चंडीगढ़ रवाना होने से पहले हरियाणा मेंकई कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया समेत तीन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। गाड़ियां जब्त, ड्राइवर भी कस्टडी में।

विधानसभा घेराव से पहले हरियाणा में कई  कांग्रेस नेता ‘प्री-एम्प्टिव’ हिरासत में लिए, कार्रवाई से हडकंप

विधानसभा घेराव से पहले हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुबह 5 बजे से कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया
गाड़ियां जब्त, ड्राइवरों को भी थानों में बैठाया गया
सुरजेवाला का आरोप– “लगभग सब जिलों में हाउस अरेस्ट”


हरियाणा विधानसभा के प्रस्तावित घेराव से पहले प्रदेशभर में सियासी माहौल गरमा गया है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे से पुलिस की टीमें अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचीं और उन्हें घर या थानों में नजरबंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई हिसार, सिरसा, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और फरीदाबाद सहित कई जिलों में की गई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गाड़ियां जब्त कर लीं और कई मामलों में ड्राइवरों को भी थाने में बैठा लिया।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि “तानाशाही का आलम यह है कि लगभग सब जिलों में पुलिस भेज कर कांग्रेस के साथियों को हाउस अरेस्ट कर रखा है।”

हिसार में पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया समेत तीन वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास से हिरासत में लिया। इनमें भूपेंद्र गंगवा और एआईसीसी सदस्य राजेंद्र संदलाना शामिल हैं। तीनों को सदर थाने में ले जाया गया। सिरसा में कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा को चंडीगढ़ कूच करने से पहले ही रोक दिया गया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 25 फरवरी 2026 को चंडीगढ़ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। कांग्रेस नेताओं को इस प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए उन्हें कूच करने से पहले ही रोक दिया।

सुबह से जारी इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है प्रदेश में सदन और सड़क दोनों जगह सियासी टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत 3 नेताओं को सुबह 5 बजे उठाया गया
चंडीगढ़ कूच से पहले पुलिस की निवारक कार्रवाई
गाड़ियां जब्त, ड्राइवर भी हिरासत में; कार्यकर्ताओं में रोष


हरियाणा विधानसभा के प्रस्तावित घेराव से ठीक पहले हिसार में बुधवार तड़के सियासी हलचल तेज हो गई। पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया समेत तीन वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास से हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए नेताओं में भूपेंद्र गंगवा और एआईसीसी सदस्य राजेंद्र संदलाना भी शामिल हैं। पुलिस ने नेताओं के ड्राइवरों को भी कस्टडी में लिया और संबंधित वाहनों को जब्त कर लिया।

सदर थाने में तीनों नेताओं को ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 25 फरवरी 2026 को चंडीगढ़ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। हिसार से कांग्रेस नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होना था। इससे पहले ही पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए उन्हें सदर थाने ले जाकर बैठा लिया।

बताया जा रहा है कि सुबह से ही जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। विशेष रूप से बृजलाल बहबलपुरिया के निवास पर 2–3 पुलिस गाड़ियां और दर्जनों पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस का उद्देश्य कथित तौर पर नेताओं को चंडीगढ़ कूच करने से रोकना था।

इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई निवारक कार्रवाई बता रहा है। फिलहाल तीनों नेताओं को सदर थाने में बैठाया गया है और आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।