हिसार में युवती ने जहर खाकर दी जा*न, जिंदल पार्क से मिला श*व
हिसार के जिंदल पार्क में 32 वर्षीय महिला ने कथित रूप से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियां बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिसार के जिंदल पार्क में 32 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
घटनास्थल से सल्फास की गोलियां मिलीं, पुलिस ने जांच शुरू की
तलाकशुदा युवती स्टेशनरी की दुकान पर नौकरी करती थी
हरियाणा के हिसार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के बस स्टैंड के पास स्थित जिंदल पार्क में एक 32 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान विजय नगर निवासी अंजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तलाकशुदा थी और नागोरी गेट स्थित एक स्टेशनरी की दुकान पर नौकरी करती थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से सल्फास की गोलियां मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी
pooja