सावित्री जिंदल ने लगाई अफसरों को जमकर फटकारा, कहा- मीटिंग से काम नहीं चलेगा

हिसार में जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की स्थिति गंभीर, MLA सावित्री जिंदल ने शहर का दौरा कर जनस्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई और सुधार का आदेश दिया।

सावित्री जिंदल ने लगाई अफसरों को जमकर फटकारा, कहा- मीटिंग से काम नहीं चलेगा

➤ हिसार में जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर स्थिति
➤ MLA सावित्री जिंदल ने शहर का दौरा कर जनस्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई
➤ विभागों में तालमेल नहीं, जनता परेशान, मंत्री ने सुधार का आदेश दिया


हरियाणा के हिसार में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शहर के खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है और जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो जारी है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक सावित्री जिंदल ने शहर का दौरा किया और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाई।

हिसार में जलभराव क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्या सुनती विधायक सावित्री जिंदल।

जनस्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मंत्री रणबीर गंगवा के पास है, जो हिसार की बरवाला विधानसभा से विधायक हैं। बावजूद इसके कि उनका घर शहर के कैमरी रोड पर है, सीवरेज व्यवस्था का हाल बेहाल है। MLA सावित्री जिंदल ने सेक्टर 9-11, अर्बन एस्टेट और अन्य कॉलोनियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि पब्लिक हेल्थ के सीवरेज और पानी के विभागों को आपस में समन्वय कर काम करना होगा।

वर्तमान में दोनों विभागों के बीच तालमेल का अभाव है, जिससे सीवरेज ओवरफ्लो लगातार जारी है और पंपसेट तक नहीं चलाए गए। नागरिक शिकायतें कर थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर सावित्री जिंदल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए वेतन दिया जाता है और इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वह फिर से शहर का दौरा करेंगी और तब तक पूरी सीवरेज व्यवस्था और जल निकासी सुधार की जानी चाहिए।

एक्सईएन बलकौर और विभाग के कर्मचारियों पर भड़कती सावित्री जिंदल।