राजस्थान के युवक को हरियाणा में हनी ट्रैप में फ़साने की कोशिश, अर्धनग्न हालत में छत पे कूद कर बचाई जान
फरीदाबाद में राजस्थान के युवक को हनीट्रैप में फंसाकर शारीरिक शोषण व धन-सम्पत्ति छीनने का मामला सामने आया। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
➤ फरीदाबाद में राजस्थान के युवक को हनीट्रैप में फंसाने का मामला
➤ युवक को अर्धनग्न हालत में पड़ोसी की छत से भागना पड़ा
➤ पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में राजस्थान के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार रात को राजस्थान के गांव बधाना का रहने वाला अनिल भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में काम करता है। एक महिला के कॉल करने पर युवक अनिल और उसका दोस्त गौरीशंकर फरीदाबाद के चाचा चौक पहुंचे। वहां पर दो महिलाओं ने उन्हें पर्वतीय कॉलोनी के मकान नंबर 154 में ले जाकर अलग-अलग कमरों में प्रवेश दिलवाया।
कुछ ही समय बाद कमरे में कुछ लोग घुस आए और अनिल के साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाना शुरू कर दी। घबराकर अर्धनग्न अवस्था में युवक ने पड़ोसी के घर की छत पर कूदकर शोर मचाया। पड़ोसी उसे चोर समझकर पीटने लगे। जब अनिल ने पूरी सच्चाई बताई तो लोग उसे थाने ले गए।
अनिल ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपियों ने उसे 10 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने महिला पूजा, महिला संगीता, संजय और मनोज नामक चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। BNS की 7 धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अनिल के दोस्त गौरीशंकर पर भी संदेह जताया गया है, और उससे भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की तह तक जांच की जा रही है ताकि मामले में सच्चाई उजागर हो सके। यह मामला समाज में हनीट्रैप की बढ़ती घटनाओं पर चिंता का विषय बन चुका है।