HPSC ने ट्रेजरी अफसर मेंस परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें

हरियाणा में ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती के लिए HPSC ने मेंस परीक्षा की तारीख जारी की। 25 जनवरी को परीक्षा होगी। 35 पदों के लिए 926 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं।

HPSC ने ट्रेजरी अफसर मेंस परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें
  • HPSC ने ट्रेजरी और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर की मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी किया
  • 25 जनवरी को होगी मुख्य परीक्षा, प्री क्वालीफाई अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • 35 पदों के लिए 926 उम्मीदवार मेंस के लिए योग्य


चंडीगढ़। हरियाणा में ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को अब फाइनल यानी मेंस एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

HPSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए 83 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए 843 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।

ट्रेजरी अफसर के प्री परीक्षा परिणाम में 8 ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जो रिजर्व कैटेगरी से होते हुए भी जनरल कैटेगरी की कटऑफ में आए हैं। इसी तरह असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिन्होंने रिजर्व कैटेगरी से जनरल कैटेगरी में स्थान बनाया है।

HPSC ने यह भर्ती प्रक्रिया साल 2023 में शुरू की थी। इसके तहत ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 28 अप्रैल 2023 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।

ट्रेजरी अफसर के पदों में जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित रखा गया था। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों में जनरल के 16, एससी के 6, BCA के 4, BCB के 1 और EWS के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया था। अब मुख्य परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।