25 सितंबर को रोहतक में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी- राजेश झटीपुर

इनेलो हल्का प्रधान राजेश झटीपुर और जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि यह रैली किसानों, मजदूरों और आमजन की आवाज बनेगी।

25 सितंबर को रोहतक में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी- राजेश झटीपुर

➤ 25 सितंबर को रोहतक में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जन्मदिवस रैली ऐतिहासिक होने का दावा
➤ हल्का प्रधान राजेश झटीपुर ने 11 गांवों में जनसंपर्क कर जुटाया समर्थन
➤ जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी बोले – रैली किसानों, मजदूरों और आमजन की आवाज बनेगी

समालखा, अशोक शर्मा
इनेलो के समालखा हल्का प्रधान राजेश झटीपुर ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सिंतबर को रोहतक में होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें लाखों की संख्या कार्यकर्ता रोहतक पहुंचकर ताऊ देवीलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।राजेश झट्टीपुर ने कहा कि वो आज पसीना,बिहोली,मालपुर गढ़ी छाज्जू , जौरासी,आटा,डिकाडला समेत ग्यारह गांवों में जनसंपर्क कर चुके है।देखने को मिला है कि प्रदेश की जनता में सम्मान दिवस रैली को लेकर इतना जोश एवं उत्साह बना हुआ है कि यह रैली देश की सबसे बड़ी रैली होगी।


राजेश झटीपुर ने कहा कि स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस हमेशा किसानों, गरीबों और मजदूरों के हक की लड़ाई का प्रतीक रहा है।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा भारी संख्या में रैली में पहुंचकर चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। 


जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि सम्मान दिवस रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह किसानों,मजदूरों और आमजन की आवाज है और पार्टी की कार्यशैली ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का काम किया है।जनता के विश्वास और युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह के दम पर यह रैली रिकॉर्ड तोड़ेगी और नई राजनीतिक दिशा तय करेगी।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी,बीसी सैल के अध्यक्ष सुरेन्द्र बैरागी,संदीप डिकाडला, महासचिव गुलशन पहलवान समेत काफी संख्या में इनैलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।