RCB लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी ने लूटी महफिल
RCB ने IPL 2026 का खिताब जीतकर ₹20 करोड़ की प्राइज मनी हासिल की। वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर 5 अवॉर्ड, ₹40 लाख और कार जीती।
RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर रचा इतिहास
चैंपियन टीम को ₹20 करोड़, रनर-अप गुजरात को ₹12.5 करोड़ मिले
वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड जीतकर ₹40 लाख और कार हासिल की
IPL 2026 का खिताब एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने लीग में अपना दबदबा कायम रखा।
चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं फाइनल में हारने वाली गुजरात टाइटंस को 12.50 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु बाजी मारने में सफल रही।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की रही। राजस्थान के युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की।
वैभव को केवल ऑरेंज कैप ही नहीं मिली, बल्कि उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल पांच बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के साथ उन्हें 40 लाख रुपए की नकद राशि और एक कार भी प्रदान की गई।
गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने पूरे सीजन में 29 विकेट हासिल कर पर्पल कैप अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेली और विजयी छक्का लगाकर मैच समाप्त किया। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया। वहीं IPL 2026 युवा प्रतिभाओं, रिकॉर्ड्स और रोमांचक मुकाबलों के कारण यादगार सीजन बन गया।
pooja