3 माह बाद सामने आई FIR रिपोर्ट, रिश्‍वत खोरी के साथ IPS पूरन कुमार पर महिला पुलिसकर्मी के यौन-शोषण के भी आरोप!

रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस की FIR में IPS पूरन कुमार पर महिला पुलिसकर्मी के यौन शोषण, रिश्वत और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

3 माह बाद सामने आई FIR रिपोर्ट, रिश्‍वत खोरी के साथ IPS पूरन कुमार पर महिला पुलिसकर्मी के यौन-शोषण के भी आरोप!
  • IPS पूरन कुमार पर महिला पुलिसकर्मी के यौन शोषण का आरोप
  • ASI संदीप लाठर सुसाइड केस की FIR में गंभीर जिक्र
  • तबादले के नाम पर बुलाकर शोषण और रिश्वत लेने का आरोप


रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में  दर्ज FIR नंबर 305 में बेहद संगीन मामला सामने आया है। तीन माह बाद FIR सार्वजनिक हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि दर्ज मुकदमे में एक महिला पुलिसकर्मी के यौन शोषण के आरोप आरोपों के जिक्र हैं।  FIR में आरोप लगाया गया है कि IPS वाई पूरन कुमार ने महिला पुलिसकर्मी को तबादले के नाम पर IG ऑफिस बुलाया और वहां उसका यौन शोषण किया गया

FIR के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी ट्रांसफर के लिए लगातार चक्कर काट रही थी। इसी दौरान उसे IG ऑफिस बुलाकर परेशान किया गया। FIR में यह भी आरोप है कि केवल महिला पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि कई अन्य पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया गया। इसके साथ ही रिश्वत के नाम पर मोटी रकम वसूली गई। ये आरोप दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी संतोष की ओर से लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार    पुष्टि नहीं की है और पुलिस अधिकारी भी खुलकर यह नहीं बता रहे कि कोई महिला पुलिसकर्मी सामने आई है या नहीं

बताया गया है कि 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे ASI संदीप लाठर ने रोहतक के गांव लाढोत से धामड़ रोड स्थित अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। 16 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों की मांगों को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया था, लेकिन आरोप है कि अब तक केवल एक ही मांग पूरी हुई है, जबकि अन्य मांगें लंबित हैं।

FIR में ASI की पत्नी संतोष ने आरोप लगाया कि IG ऑफिस में कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। फाइलों के नाम पर पुलिसकर्मियों को डराकर जातिवाद का जहर घोला गया और उनसे मोटी रिश्वत वसूली गई। FIR में SIS सुनील और गनमैन सुशील पर भी फाइलों में कमियां निकालकर पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं।

FIR के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी को ऑफिस बुलाकर ट्रांसफर के नाम पर परेशान किया गया और उसका यौन शोषण किया गया। इसके अलावा व्यापारियों और आम नागरिकों को बुलाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनसे भी रिश्वत ली गई। FIR में यह तक लिखा गया है कि IPS वाई पूरन कुमार ने अपराध को बढ़ावा दिया और जुल्म की पराकाष्ठा की

पत्नी संतोष ने FIR में यह भी आरोप लगाया कि IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उनका साला पंजाब में विधायक है। साले की पत्नी भी एससी आयोग से जुड़ी बताई गई हैं। आरोप है कि इन्हीं संबंधों की शह पर IG रहते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया गया। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद ही IPS का ट्रांसफर किया गया

FIR में एक रोहतक के व्यापारी का भी जिक्र है, जिसे पहले बदमाशों से धमकियां मिल रही थीं। मदद के लिए IG ऑफिस पहुंचने पर उसे बेइज्जत किया गया और गालियां दी गईं। आरोप है कि व्यापारी के ऑफिस जाकर गनमैन ने रिश्वत ली, जिसकी सीसीटीवी फुटेज और वॉइस रिकॉर्डिंग मौजूद है।

पत्नी संतोष ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को जातिगत और राजनीतिक रंग देने के लिए झूठा सुसाइड नोट तैयार किया गया, ताकि आरोपी गिरफ्तारी से बच सके। FIR में IAS लॉबी पर भी ईमानदार अधिकारियों को टारगेट करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही IPS वाई पूरन कुमार और उनकी IAS पत्नी की संपत्ति की जांच की मांग की गई है।