अवैध कब्‍जों पर दो टूक: भाई बंधी से कहने आया हूं हटा लिए तो ठीक नहीं करवाई करेंगे

इसराना कस्बे में दुकानदारों के अवैध कब्जों पर सरपंच ने सख्त रुख अपनाया। बोले– भाईचारे से कहने आया हूं, कब्जा हटा लिया तो ठीक, वरना प्रशासनिक कार्रवाई होगी।

अवैध कब्‍जों पर दो टूक:  भाई बंधी से कहने आया हूं हटा लिए तो ठीक नहीं करवाई करेंगे
अवैध कब्‍जों पर दो टूक:  भाई बंधी से कहने आया हूं हटा लिए तो ठीक नहीं करवाई करेंगे

इसराना में दुकानदारों ने सड़क किनारे अवैध कब्जे किए
सरपंच बोले– भाईचारे से कब्जे हटवाने आया हूं
➤ नहीं हटाए तो होगी प्रशासनिक कार्रवाई


पानीपत जिले के इसराना कस्बे में सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों का मुद्दा गरमाता जा रहा है। लंबे समय से दुकानदार अपनी दुकान से बाहर तक सामान फैलाकर जगह घेरते आ रहे हैं। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गुरुवार को इसराना के सरपंच राजेश लाकड़पाड़ ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें अवैध कब्जा हटाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं आज भाईचारे के नाते कहने आया हूं कि कब्जे हटा लीजिए। अगर आप लोग स्वेच्छा से हटाते हैं तो ठीक है, वरना पंचायत प्रशासन को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ेगी।”

सरपंच के इस रुख से दुकानदारों में हलचल मच गई है। कुछ दुकानदारों ने कब्जे हटाने की हामी भरी, वहीं कुछ अब भी टालमटोल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें अतिक्रमण की वजह से संकरी हो गई हैं और आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है।

ग्रामीणों ने भी सरपंच के फैसले का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही कस्बे को अतिक्रमण से निजात मिलेगी। अब देखना होगा कि दुकानदार कब्जा हटाते हैं या प्रशासन को बुलडोजर चलाना पड़ेगा।