हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाश की गोली लगने से मौत, पुलिस का दावा खुद अपनी जान ली
जींद में पुलिस पर गोली चलाने वाला बदमाश सुनील कपूर रविवार को संदिग्ध हालात में मरा। पुलिस का दावा– खुद को गोली मारी। हरिद्वार में SI को गोली मारने के बाद से चल रहा था फरार।
• जींद में कुख्यात बदमाश सुनील कपूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस का दावा– खुद को गोली मारी
• लक्ष्मण चौक पर देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, घर को चारों ओर से घेर लिया था
• सुनील कपूर पर पूर्व एसपी के खिलाफ यौन शोषण मामले में षड्यंत्र रचने का आरोप और शनिवार को हरिद्वार में SI पर गोली चलाने का केस भी दर्ज था
हरिद्वार में हरियाणा की एसटीएफ टीम पर गोलीबारी करने वाले बदमाश सुनील कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। शनिवार को सुनील ने हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के सीने के करीब गोली मारी थी। पुलिस अधिकारी गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। अब हमलावर सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कपूर ने खुद को गोली मार ली। घटना लक्ष्मण चौक इलाके की है, जहां देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया था।
जांच अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस जब घर के अंदर घुसने की तैयारी कर रही थी, तभी अंदर से गोली चलने की आवाज आई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने प्रवेश किया तो कपूर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि सुनील कपूर ने शनिवार को हरिद्वार में हरियाणा पुलिस की टीम पर भी फायरिंग की थी, जिसमें सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी।
जींद एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कपूर पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर जींद के पूर्व एसपी के खिलाफ यौन शोषण मामले में षड्यंत्र रचने का भी आरोप था। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि यह मौत आत्महत्या थी या किसी और वजह से हुई।
Akhil Mahajan