हरियाणा में किसानों ने शंभू टोल प्लाजा किया जाम,चढ़ूनी की रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने अंबाला के शंभू टोल प्लाजा को जाम कर दिया। किसानों ने नेताओं की रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

हरियाणा में किसानों ने शंभू टोल प्लाजा किया जाम,चढ़ूनी की रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

अंबाला में किसानों ने शंभू टोल प्लाजा किया जाम
■ गुरनाम सिंह चढ़ूनी को रिहा करने की मांग पर प्रदर्शन तेज
■ लंबा जाम लगने से पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए

अंबाला। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को किसानों ने अंबाला के शंभू टोल प्लाजा पर कब्जा कर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों का कहना है कि जब तक गुरनाम सिंह चढ़ूनी और अन्य गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, तब तक टोल प्लाजा नहीं खोला जाएगा।

लंबा जाम, पुलिस ने बदले रूट

किसानों के प्रदर्शन के चलते शंभू बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है और यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है।

महापंचायत से पहले बढ़ा विवाद

किसान संगठनों का आरोप है कि ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान भवन में प्रस्तावित महापंचायत से पहले ही किसान नेताओं को गिरफ्तार कर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।