किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़, 7 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए गए; किश्तावाड़ के सोनार में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

किश्तवाड़ के सोनार इलाके में आतंकी मुठभेड़ के दौरान सेना के 7 जवान घायल हुए। व्हाइट नाइट कोर का ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।

किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़, 7 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए गए; किश्तावाड़ के सोनार में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी
  • किश्तवाड़ के सोनार इलाके में आतंकी मुठभेड़, 7 जवान घायल
  • 3 जवान एयरलिफ्ट, व्हाइट नाइट कोर का ऑपरेशन त्राशी-1 जारी
  • आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जैश से जुड़े होने की आशंका


जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार दोपहर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 7 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, तीन जवानों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी घायल जवानों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्र में चल रहा है।

किश्तावड़ में सेना की व्हाइट नाइट कोर का ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है।

यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार में हुई, जहां सेना की व्हाइट नाइट कोर द्वारा आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भीषण फायरिंग शुरू हो गई।

मुठभेड़ के बाद सोनार इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, खुद को घिरता देख आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिससे जवान घायल हो गए। प्रारंभिक इनपुट में सामने आया है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं

मुठभेड़ के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF संयुक्त रूप से ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की तलाश अभी जारी है और किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा रही। सोनार और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।