कुलदीप यादव के रिसेप्शन में दिखा शाही अंदाज विंटेज कार से एंट्री, CM योगी से लिया आशीर्वाद

कुलदीप यादव ने लखनऊ में भव्य रिसेप्शन दिया, विंटेज रोल्स-रॉयस से एंट्री, CM योगी से आशीर्वाद लिया, अखिलेश यादव और क्रिकेट सितारों ने बढ़ाई रौनक।

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में दिखा शाही अंदाज  विंटेज कार से एंट्री, CM योगी से लिया आशीर्वाद

कुलदीप यादव ने दुल्हन वंशिका संग विंटेज रोल्स-रॉयस से की ग्रैंड एंट्री
CM योगी के पैर छुए, अखिलेश यादव ने गले लगाकर दी बधाई
गंभीर, धवन, जडेजा समेत कई क्रिकेट सितारे रिसेप्शन में पहुंचे


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav ने शादी के बाद लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में भव्य रिसेप्शन पार्टी दी।

इस खास मौके पर कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार में पहुंचे। फूलों की वर्षा के बीच दोनों का भव्य स्वागत हुआ, जिसने समारोह को शाही रंग दे दिया।कुलदीप ब्लैक प्रिंस सूट में नजर आए, जबकि वंशिका क्रीम साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।रिसेप्शन में Yogi Adityanath भी पहुंचे। कुलदीप ने दौड़कर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया।सीएम योगी ने कुलदीप की मां से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

CM ने नवदंपती को बुके और गिफ्ट देकर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान योगी ने एक बच्चे के साथ हल्की-फुल्की मस्ती भी की, जो कार्यक्रम का खास पल बन गया।CM के बाद रिसेप्शन में Akhilesh Yadav पहुंचे।कुलदीप जैसे ही पैर छूने के लिए झुके, अखिलेश ने उन्हें रोककर गले लगा लिया और दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।अखिलेश करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और फोटो सेशन भी कराया।रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं।

Gautam Gambhir ने कुलदीप को गले लगाकर बधाई दीShikhar Dhawan पत्नी के साथ पहुंचेRavindra Jadeja भी समारोह में शामिल हुएयुवा स्टार Yashasvi Jaiswal ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाए

स्टेज पर कुलदीप और वंशिका की शानदार बॉन्डिंग देखने क मिली।भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने कुलदीप और वंशिका से मुलाकात की। दोनों के साथ फोटो खिंचाई।

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर शादी तक पहुंचा।

कुलदीप का पैतृक घर कानपुर के लाल बंगला इलाके में है, जबकि वंशिका का परिवार पास के श्याम नगर में रहता है। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है।हाल ही में ICC Men's T20 World Cup 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे कुलदीप ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका से शादी की थी।शादी के बाद लखनऊ में हुआ यह भव्य रिसेप्शन उनके जीवन का यादगार पल बन गया।