केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई दिग्गज पहुंचे मेयर राजीव जैन के घर, जताया शोक
सोनीपत के मेयर राजीव जैन की माता शकुंतला देवी जैन के निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला और महिपाल ढांडा सहित कई नेताओं ने पहुंचकर शोक जताया। पगड़ी रस्म 19 अक्टूबर को होगी।
➤ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक
➤ मेयर राजीव जैन की माता शकुंतला देवी जैन के निधन पर संवेदना की लहर
➤ शोक सभा में पहुंचे दुष्यंत चौटाला, महिपाल ढांडा सहित कई नेता
सोनीपत, 17 अक्टूबर। नगर निगम सोनीपत के मेयर राजीव जैन की माता शकुंतला देवी जैन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां इंदिरा कॉलोनी स्थित पैतृक निवास पहुंचीं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि “माता शकुंतला देवी जैन के निधन से समाज ने एक साहसी और धार्मिक प्रेरणा देने वाली महिला को खो दिया है। उनके संस्कार और जीवन मूल्य सदा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।”
मेयर राजीव जैन की माता शकुंतला देवी जैन का 89 वर्ष की आयु में वीरवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, चेयरमैन राजकुमार, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दिवान, जितेंद्र मलिक, धर्मपाल मलिक, उपायुक्त सुशील सारवान, ए. मोना श्रीनिवास, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रदीप सांगवान, अशोक भारद्वाज, कमल यादव, रवि कुमार, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और शहरवासी शामिल रहे।
परिवार के अनुसार, स्वर्गीय शकुंतला देवी की रस्म पगड़ी आगामी 19 अक्टूबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक मुरथल रोड स्थित गीतांजलि गार्डन में संपन्न होगी।
Author1