मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में बवाल, फैंस ने किया हंगामा

मेलबर्न में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में देरी के कारण कुछ युवकों ने हंगामा किया। गाली-गलौज और अश्लील इशारों से नाराज होकर मासूम ने शो बीच में ही छोड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में बवाल, फैंस ने किया हंगामा

मेलबर्न में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो में बवाल
देरी से आने पर युवकों ने किए अश्लील इशारे
गुस्से में मासूम ने छोड़ा शो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल



ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। यह कार्यक्रम 18 अक्टूबर को दिवाली समारोह के तहत रखा गया था, लेकिन जब मासूम शर्मा मंच पर देरी से पहुंचे तो कुछ युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि आयोजकों की लापरवाही के कारण शो में देरी हुई, जिससे नाराज दर्शक भड़क गए।

मासूम शर्मा ने मंच से जाते हुए युवकों को देखकर अश्लील इशारे किए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने शराब के नशे में अश्लील इशारे और गालियां देना शुरू कर दीं। पहले तो मासूम शर्मा ने माहौल शांत करने की कोशिश की, उन्होंने मंच से कहा — “हम तुम्हारे प्यार में आए हैं, प्रोग्राम खराब मत करो।” लेकिन जब अशोभनीय हरकतें जारी रहीं तो वे गुस्से में आ गए और हरियाणवी में जवाब देते हुए बोले — “सुन ले ओ हेल्लो, डाट गात (रुक जा), गलत बात नहीं सहेंगे।” इसके बाद वे मंच छोड़कर चले गए।

शो के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपने दोस्त के कंधे पर चढ़कर मासूम शर्मा की ओर अश्लील इशारे करता दिख रहा है। मंच पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे शांत रहने को कहा, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। सिक्योरिटी ने बीच-बचाव किया और हंगामा करने वालों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी बुलाया गया।

मेलबर्न में लाइव शो में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा परफॉर्मेंस देते हुए। गाना गाते हुए उन्होंने डांस स्टेप भी किए।

शो में मौजूद जतिन वर्मा, जो दिल्ली के रहने वाले हैं, ने बताया — “मासूम शर्मा समय पर आ नहीं पाए, जिससे लोग नाराज हो गए। कुछ युवकों ने शराब पी रखी थी, वे बार-बार गालियां दे रहे थे। बाद में स्थिति इतनी बिगड़ी कि शो रोकना पड़ा।”

घटना पर अब तक मासूम शर्मा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो शेयर कर रहे हैं और आयोजकों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।