कांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
तोशाम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोला और 2500 पटवारी, IMT पोर्टल सहित कई बड़ी घोषणाएं कीं, ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भी दी सफाई।
- तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित
- पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष केवल कर रहा गुमराह: मुख्यमंत्री
- बोले- हरियाणा को एक सप्ताह में मिल जायेंगे 2500 नये पटवारी
- तोशाम आईएमटी के लिए ई—भूमि पोर्टल को अगले सप्ताह में खोला जाएगा
भिवानी/तोशाम, 31 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में की गई घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में चली जाती थी। लेकिन इसके विपरीत, वर्ष 2014 से अब तक बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने हर संकल्प को पूरा करने की दिशा में ठोस कार्य किए है। वर्तमान सरकार घोषणाओं तक सीमित नहीं,बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्रिप इरिगेशन पर सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को सांसद चौधरी श्री धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांव सांगवान निवासी पर्वतारोही श्री प्रवीण को सम्मानित भी किया
मुख्यमंत्री ने रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तोशाम की यह धरती परिश्रम, त्याग और खेती-किसानी की समृद्ध परंपरा की साक्षी रही है। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसी लाल और स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह को याद करते हुए हरियाणा के लिए किये गये कार्यो का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के बनने के समय ही विकास की नई इबारत लिखी थी। वे तोशाम-लोहारू के बालू रेत के टीलों पर लहलहाती फसल देखना चाहते थे। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पांच दशक पहले, उस समय विश्व स्तर का लिफ्ट इरिगेशन कैनाल सिस्टम तैयार किया था। इसके परिणामस्वरूप, इस रेतीले क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के लिए पहली बार नहरी पानी पहुंचा और लोगों की किस्मत बदली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने जो हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है, वह हमारे लिए गर्व का विषय होने के साथ एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह जनादेश हमें यह याद दिलाता है कि हमें और अधिक समर्पण के साथ काम करना है और हर उस वादे को पूरा करना है, जो हमने आपसे किया है। हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वायदों को डेढ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वायदों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को जमीन पर उतारकर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं और उन्हें पारदर्शिता के साथ लागू किया है। भिवानी क्षेत्र के विकास में भी किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। तोशाम हलके में किए गए काम काज का ब्यौरा भी मुख्यमंत्री ने इस बीच जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम हलके के विकास को गति देने के लिए वर्तमान सरकार के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 283 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 258 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज अगर हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, तो इसके पीछे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दूरदर्शी मार्गदर्शन है। 'विकसित भारत 2047' का जो संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों के सामने रखा है, वह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। यह ऐसा संकल्प है, जिसमें देश का हर नागरिक भागीदार है। हम सब मिलकर 'विकसित हरियाणा' के माध्यम से विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्र प्रथम की नीति पर चलते हुए हर संकट में भारतीयों के साथ खड़ी है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे बात कोराना काल की हो या फिर अफगानिगस्तान से भारतीयों को सकुशल वापिस लाने का कार्य जब भी वैश्विक संकट आया पीएम मोदी हमेशा जनता के साथ रहे। लेकिन मुझे दु:ख होता है कि विपक्षी पार्टी के लोग वैश्विक संकट के समय में झूठी बयानबाजी करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।
बॉक्स
पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी गलत बयानबाजी करके जनता में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के 4,032 पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ दिन पहले बैठक ली है। उन्होंने जनता को आश्वासत करते हुए कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों को सहयोग देना चाहिए, कोई गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और स्नढ्ढक्र भी दर्ज की हैं। गैस पाइपलाइन विस्तार के लिए सरकार ने लीज रेंट को 3 लाख से घटाकर मात्र एक हजार रुपये कर दिया है, जिससे 13 लाख से अधिक घरों को क्कहृत्र कनेक्शन देने का लक्ष्य तेजी से पूरा होगा। सरकार आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
बॉक्स
तोशाम आईएमटी के लिए पोर्टल खुलेगा
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि तोशाम में सरकार ने आईएमटी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि ई—भूमि पोर्टल को अगले एक सप्ताह में खोल दिया जाएगा। किसान इस पोर्टल पर जमीन पंजीकृत करवाये। किसी किसान पर दबाव नहीं होगा, लेकिन सरकार किसानों को उचित मूल्य देगी।
कांग्रेसी जाकर देखकर आएं, क्या किया उन्होंने
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। लेकिन कांग्रेस के लोग केवल और केवल दुष्प्रचार करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर देख कर आएं कि उन्होंने घोषणाओं में जो कहां था, वो लागू किया भी या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने जो संकल्प पत्र में बात कहीं थी, उन्हें लागू करने का काम किया है। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' शुरू की गई। इसके तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। बजट में भी इसका विशेष प्रावधान किया गया है।
कांग्रेस को फसल खरीद की चिंता नहीं करनी चाहिए
बारदाना खरीद व्यवस्था को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं और जिम्मेदारी राज्य सरकार की है तथा इसे पूरी पारदर्शिता के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रामक प्रचार करने में जुटा। कांग्रेस को फसल खरीद को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हरियाणा सरकार खरीद और किसानों के कल्याण का ध्यान रख रही है। किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। इस समय रबी फसलों की खरीद का सीजन चल रहा है। सरकार ने इसके दाने-दाने की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू कर दी है। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी।
हरियाणा को एक सप्ताह में मिल जायेंगे 2500 नये पटवारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी किसान के बेटे है, उन्होंने खुद खेती-किसानी की है। उन्हें पता है कि किसान को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इनसे फसले खराब हो जाती हैं। गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के हल के लिए 2500 पटवारियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अगले एक सप्ताह में हरियाणा के अलग अलग क्षेत्रों में इनकी तैनाती हो जाएगी।
उन्होंने कहा किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाने एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश में 'हरियाणा एग्री डिस्कॉम' के नाम से एक तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाने की बजट में अहम घोषणा की है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसी प्रकार सेम की समस्या से निजात के लिए भी सरकार ने खास योजनाएं बनाई है। इस बजट में प्रदेश में 1 लाख 40 हजार एकड़ लवणीय व नमकीन भूमि को खेती योग्य बनाए जाने का निर्णय भी लिया है।
बॉक्स
पारदर्शी भर्ती से भिवानी के 25 हजार युवाओं को मिला रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को नौकरियां दी है। उन्होंने कहा किया कि राज्य सरकार ने भिवानी जिले में ही 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। साथ ही, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया कि वे अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में दी गई नौकरियों का आंकड़ा सार्वजनिक करें।
इलाके के लोगों ने मेहनत के बल पर बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ: श्रुति चौधरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि आज से 21 वर्ष पहले उनके पिता चौधरी सुरेंद्र सिंह ने सबसे पहले भूमि रिकॉर्ड को कम्प्यूटरीकृत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने इस इलाके में लिफ्ट इरिगेशन और ड्रिप इरिगेशन की शुरूआत कर किसानों को बड़ा लाभ देने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का काम किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से आग्रह किया कि वे खेती में नई तकनीकों का इस्तेमाल करे। इससे धन और समय दोनों की बचत होगी और फसल उत्पादन अच्छा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी नहरों की रीमॉडलिंग का कार्य बड़े पैमाने पर कर रही है, इस पर लगभग 5700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ—साथ घग्गर ड्रेन की कपेसिटी को बढ़ाने के लिए 450 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने तोशाम हलके के विकास के लिए मांग पत्र मुख्यमंत्री के समुख रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने चौधरी सुरेंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि 2005 में बनी सरकार में वे मात्र 20 दिन ही मंत्री रहे, लेकिन जाते-जाते किसानों के हक में राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया, जिसका विभिन्न प्रदेशों की सरकारों ने भी अनुसरण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल व पूर्व मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह दो नाम ऐसे हैं, जिनको इलाका कभी भूल नहीं पाएगा। आज वे लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने इलाके की काया पलट की थी। उनकी याद में आज उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। किसान कम पानी में ज्यादा खेती कर सके, इस तरह की तकनीक इस मेले के माध्यम से किसान समझ पाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 5 हजार 700 करोड़ की लागत से नहरों की री-मॉडलिंग की जा रही है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध रूप से पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हुए थे 450 करोड़ की लागत से घग्गर ड्रेन की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे बाढ़ जैसी कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छोटी बात नहीं है कि इलाके को आईएमटी के रूप में बहुत बडी सौगात दी है। साथ ही उन्होंने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि इसके लिए किसान सहयोग करें।
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का तोशाम की पावन धरा पर अभिनंदन करते हुए कहा कि श्री सैनी केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पूरे हरियाणा में छाप छोड़ रहे हैं, हर इलाके में चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल कहा करते थे कि मैं एमएलए तो तोशाम का हूं लेकिन मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा प्रदेश का हूं। श्री नायब सिंह सैनी भी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो उसी कदम पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था कि इस इलाके के लोग पानी छान कर पीया करते थे। इलाके का शौभाग्य था कि चौ. बंसीलाल के रूप में ऐसे मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने बिजली-सडक़ों व नहरों का जाल बिछाया। 160 फीट ऊंचाई पर पानी उन्होंने पहुंचाने का अनूठा काम किया। आज उनके कार्यों को आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश में नहरों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। आज पानी टेल तक पंहुच रहा है। बाढ़ का जिक्र करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि बार-बार बैठकें कर इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई और इसके स्थाई समाधान का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने सैम की समस्या को दूर करने के लिए योजना बनाई है।
किरण चौधरी ने आज तोशाम व लोहारू क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास पर सीएम का आभार जताया। बाढ़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान अनेक गांव डूब गए थे। घग्घर ड्रेन का जीर्णोद्धार व क्षमता बढ़ाने के निर्णय से इससे निजात मिलेगी। किरण चौधरी ने कहा कि तोशाम में झील के बाद अब लोहानी में एक झील व रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा मांगें रखी गई हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न गांवों की चकबंदी करवाने व हिसार-तोशाम-रेवाड़ी मार्ग को फोरलेन किए जाने, तोशाम में बाईपास की मांग रखी। किरण चौधरी ने 2023 फसल बीमा अतिशीघ्र दिए जाने की बात भी कही। आईएमटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को जमीन का तीन गुणा पैसा देगी इसलिए किसान इसमें सहयोग करें।
सांसद किरण चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक सशक्त नेता बताते हुए कहा कि पीएम महिलाओं के लिए बहुत काम कर रहे हैं। संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल आ रहा है। आने वाला समय महिलाओं के लिए है। उन्हीमे कहा कि एक महिला सशक्त होती है तो दो परिवार सशक्त होते हैं। किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना है, हम सब को मिलकर इस पर काम करना है। विश्व के वर्तमान हालातों पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी की सरहाना करते हुए कहा कि उनकी कूटनीति का ही परिणाम है कि युद्ध में शामिल दोनों पक्षों से बातें हो रही हैं और देश को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। किरण चौधरी ने सांसद धर्मबीर सिंह की भी जमकर तारीफ की। किरण चौधरी ने कहा कि चौ. सुरेंद्र सिंह फाउंडेशन को आगे बढ़ाकर कैंसर पीडि़त मरीजों का सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि ऐसे मुख्यमंत्री हमें मिले हैं जो रात दिन जनहित के काम में लगे रहते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा की खुशी की बात है की सांसद धर्मवीर सिंह और हम आज इक_े हैं। उन्होंने धर्मवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि हमें ऐसे सांसद मिलना सौभाग्य की बात है जो बहुत सोच समझकर काम करते हैं।
सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्यमंत्री का तोशाम में स्वागत करते हुए कहा कि आज पंडाल में महिलाओं की हाजरी देखते हुए लगता है कि महिला बिल आने के बाद तो महिलाएं ही हर स्थान पर आगे रहेंगी। सांसद ने सीएम नायब सिंह सैनी को किसान का पुत्र बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का फोकस कृषि व किसान पर ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि बेटी श्रुति चौधरी को सिंचाई का ऐसा महकमा दिया है की इस इलाके में पानी की ज्यादा जरूरत है।
चौ. सुरेंद्र सिंह को याद करते हुए सांसद ने कहा कि आज से 43-44 साल पहले चौ. सुरेंद्र सिंह इस इलाके में सिंचाई को लेकर इस तरह की स्कीम लेकर आए थे, उस समय लोगों को इतना ज्ञान नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का आभार जताया कि आज तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका किसानों को लाभ मिलेगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को ज्ञान होगा कि कम पानी में ज्यादा फसल कैसे ली जा सकती है।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से बेहतर कौन जान सकता कि पानी कैसे बचाया जा सकता है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने घग्घर ड्रेन की क्षमता बढ़ाने का जो निर्णय किया है इससे किसानों को सिंचाई में लाभ होगा। सांसद ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि 24 घन्टे आमजन की भलाई में लगे रहते हैं, आमजन से सीधा संवाद करते हैं। सांसद ने कहा कि आज सीएम का तोशाम में आगमन हुआ है और हमें भरोसा है कि क्षेत्र के विकास के लिए मेरा, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व सांसद किरण चौधरी हम तीनों का हक यहां देकर जाएंगे। सांसद ने मंच के माध्यम से भारत माला योजना के तहत हिसार-तोशाम-रेवाड़ी फोरलेन सडक़ निर्माण सहित विभिन्न मांगें भी रखी।
बॉक्स
तोशाम उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातें
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिला भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देते हुए 107 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 13 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पूर्ण दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 93 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया इनमें बिडोला में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण 712.54 लाख रुपये की लागत से तथा ढिघावा जाटान में स्कूल भवन का निर्माण 685.99 लाख रुपये की लागत से शामिल है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा जिन चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया इनमें 33 केवी सब स्टेशन लोहारू का निर्माण 811.61 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन लोहारू ईशरवाल का निर्माण 319.49 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन भाकड़ा का निर्माण 607.26 लाख रुपये की लागत से तथा गरवा गांव में एक्वा पार्क का निर्माण 7,623.90 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास को नई गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में गांव सागवन की छात्रा मोनिका ने मुख्यमंत्री को अपने हाथ से बनाया स्केच चित्र भेट किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी सतीश पूनियां, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी,भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बाढड़ा से विधायक उमेद पातुवास, दादरी से विधायक सुनील सांगवान, बवानी खेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव, डीसी साहिल गुप्ता, एसपी सुमित कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनियां, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कैशिश, मुकेश गौड़, महासचिव रमेश पचेरवाल, शंकर धूपड़, रेनू डाबला, मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, कृष्ण लेघा, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, सरपंच राजेश तंवर, रविन्द्र बापौडा, नंदराम धानिया, मंडल अध्यक्ष विक्की महता व कुलदीप महला, रमेश लालावास सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उन्नत सिंचाई उत्सव के दौरान इलाके को करोंडों रुपए की विकासपरक घोषणाएं की
तोशाम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई मुख्य घोषणाएं
- तोशाम में आईएमटी के लिए एक हफ्ते में ई- भूमि पोर्टल खोल दिया जाएगा और किसानों को उनकी भूमि का उचित दाम दिया जाएगा।
- गांव दिनोद में सीवरेज सिस्टम और जलापूर्ति विस्तार को स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर एसटीपी का निर्माण जाएगा, जिस पर 97 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च आएगा।
- तोशाम में बीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
- पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने पर गांव मनसरबास में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा।
- तोशाम में श्रुति चौधरी द्वारा बताए गए गांवों में नए मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।
- तोशाम में 50 बेड हॉस्पिटल को फिजीबिलिटी चेक करवाकर 100 बेड का बनवाया जाएगा।
- कैरु के सरकारी कॉलेज में विज्ञान संकाय शीघ्र शुरू की जाएगी।
- तोशाम की अनाज मंडी में शेड की मरम्मत करवाई जाएगी, मार्केट कमेटी के नए कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।
- जुई की अनाज मंडी में शेड का निर्माण और मार्केट कमेटी कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।
- मार्केट कमेटी की सडक़ों में मंढान से रोढ़ा, मंढान से देवावास, मंढान से ईसरवाल, खावा से रोढ़ा, रोढ़ा से साहलेवाला, मालवास से कोहाड़ तक की करीब 22.14 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण करवाया जाएगा, जिन पर करीब 11 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।
- इसी प्रकार से लोकनिर्माण विभाग की सडक़ों का नवीनीकरण और चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा, जिनमें बिजलानवास से कुड़ल, मनसरवास संपर्क रोड़, गोलपुरा रोड की अतिरिक्त लंबाई, गोलागढ़ संपर्क रोड, लहलाना से गोलपुरा सडक़, देवसर स्कूल संपर्क सडक़, हांसी तोशाम रोड से किरावड़ रोड, तोशाम रोड से किरावड़ रोड, किरावड़ गांव में छुटी हुई सडक़, पटौदी से संडवा सडक़, छपार रांगडान से जोगियान गारनपुरा सडक़, बुसान से संडवा सडक़, दांगकला से बीरन और दांगकला से सागवान, बुसान से हसान, रोढ़ा संपर्क मार्ग, खानक से किरावड़ तक की करीब 61 किलोमीटर की लंबी 19 सडक़ें हैं, जिन पर करीब 56 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी।
- 170 किलोमीटर लंबी 42 सडक़ों की मरम्मत पर 95 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- तोशाम भिवानी क्षेत्र की मार्केट कमेटी की 13 सडक़े हैं, जो कि 47. 37 किलोमीटर लंबी हैं, जिनकी मरम्मत करवाई जाएगी।
- तोशाम विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबी दूरी के खेतों को रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा की।
- तोशाम विधानसभा क्षेत्र की 23 अन्य सडक़ों का भी रख-रखाव करवाया जाएगा।
- इसके अलावा तोशाम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की।
Akhil Mahajan