मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी बॉक्सर ने नीरज गोयत को थप्पड़ मारा

मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी मुक्केबाज मार्क उरवानोव ने भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत को थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मुकाबले का रोमांच बढ़ गया।

मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी बॉक्सर ने नीरज गोयत को थप्पड़ मारा

मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी बॉक्सर ने नीरज गोयत को थप्पड़ मारा

फेस-ऑफ के दौरान हुई तीखी नोकझोंक, टीम सदस्यों ने किया बीच-बचाव

18 जून को रिंग में आमने-सामने होंगे नीरज गोयत और मार्क उरवानोव


हरियाणा के यमुनानगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत और रूसी मुक्केबाज मार्क उरवानोव के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही माहौल पूरी तरह गरमा गया है। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेस-ऑफ के समय दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया, जिसने मुकाबले को और अधिक रोमांचक बना दिया है।जानकारी के अनुसार, 18 जून को होने वाली बॉक्सिंग चैंपियनशिप से पहले मंगलवार को मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस दौरान नीरज गोयत और मार्क उरवानोव समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे।

मुकाबले से पहले अपने प्रतिद्वंद्वी मार्क उरवानोव का पोस्टर फाड़कर चुनौती देते भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत।

 कार्यक्रम के दौरान रूसी मुक्केबाज ने भारतीय बॉक्सरों को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं, जिससे माहौल पहले ही तनावपूर्ण हो चुका था।फेस-ऑफ के दौरान दोनों खिलाड़ी आमने-सामने खड़े थे। इसी दौरान अचानक मार्क उरवानोव ने नीरज गोयत को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।स्थिति को बिगड़ता देख आयोजन समिति, सुरक्षा कर्मियों और दोनों टीमों के सदस्यों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और हालात को नियंत्रण में लिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को उनके कमरों में भेज दिया गया।घटना के बाद नीरज गोयत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब यह मामला व्यक्तिगत हो चुका है और वह रिंग में इसका जवाब देंगे। उन्होंने घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया, जिससे यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।नीरज गोयत के सोशल मीडिया मैनेजर सचिन के अनुसार, मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी भी चल रही थी।

करीब एक सप्ताह पहले मार्क उरवानोव ने एक वीडियो जारी कर नीरज को चुनौती दी थी। इसके जवाब में नीरज ने भी वीडियो जारी कर भारतीय मुक्केबाजों की उपलब्धियों का जिक्र किया था।मुकाबले के प्रचार के दौरान नीरज गोयत ने अपने प्रतिद्वंद्वी का पोस्टर फाड़कर भी चुनौती दी थी। इसके बाद से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया था।अब दोनों मुक्केबाज 18 जून को शमा बॉक्सिंग के बैनर तले आयोजित मुकाबले में आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला रूस के समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय दर्शक इसे रात करीब 7:30 बजे देख सकेंगे।