पानीपत नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी सिवाह बाईपास के पास नहर से शव बरामद

पानीपत के सिवाह बाईपास के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस पहचान के लिए गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

पानीपत नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी सिवाह बाईपास के पास नहर से शव बरामद

पानीपत नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
ग्रामीणों ने बाहर निकाला, पहचान में जुटी पुलिस
हत्या, हादसा या सुसाइड? हर एंगल से जांच जारी



हरियाणा के Panipat जिले में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिवाह बाईपास के पास दिल्ली पैरलल नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। शव को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार, सिवाह गांव के पास से गुजर रही नहर में ग्रामीणों ने करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी के बहाव के साथ बहते हुए देखा। तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों ने शव को आगे बहने से रोका और बाहर निकाल लिया। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई।पानीपत में शव की पहचान के लिए प्रयास करती पुलिस व स्थानीय निवासी। - Dainik Bhaskar

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मगर मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहचान के लिए कई स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। पड़ोसी जिलों जैसे सोनीपत, करनाल, जींद और रोहतक की पुलिस से संपर्क साधा गया है और हाल के गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही मृतक के हुलिए और फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया गया है, ताकि पहचान में मदद मिल सके।

पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्यक्ति नहर में कैसे पहुंचा। क्या यह कोई हादसा है, किसी तरह की साजिश या फिर कोई अन्य कारण। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवाया है। साथ ही आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।