पानीपत में नशा मुक्ति अभियान के तहत किशनपुरा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक पानीपत के नशा मुक्ति अभियान के तहत किशनपुरा स्कूल में नशा करने वालों का मेडिकल चेकअप, काउंसलिंग और शपथ समारोह आयोजित किया गया।

पानीपत में नशा मुक्ति अभियान के तहत किशनपुरा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

➤ पुलिस अधीक्षक पानीपत के नशा मुक्ति अभियान के तहत किशनपुरा स्कूल में जागरूकता अभियान
➤ नशा करने वाले व्यक्तियों का मेडिकल चेकअप, काउंसलिंग और मुफ्त दवा उपलब्ध करवाई गई
➤ सभी को शपथ दिलाई गई कि वे जीवनभर नशा नहीं करेंगे, हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जागरूक किया

समालखा,अशोक शर्मा

पुलिस अधीक्षक पानीपत द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत डीएसपी समालखा की देखरेख में बुधवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सरकारी अस्पताल पानीपत में मेडिकल चेकअप और काउंसलिंग करवाई गई। उन्हें नशा रोकने की दवाइयाँ भी दी गई।

एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवा वर्ग तेजी से मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहा है। उन्होंने सभी नशा करने वालों को जीवनभर नशा न करने की शपथ दिलाई और हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी दी, ताकि नशा बेचने वालों की शिकायत भी की जा सके।

इस अवसर पर एएसआई जगपाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत परिवर्तन खुद से शुरू होता है। उन्होंने लोगों को यह प्रेरणा दी कि वे अपने परिवार, मित्र और समुदाय को नशा मुक्त बनाएं और मिलकर भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें।