विधायक पवन खरखौदा बने हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष

हरियाणा में कराटे खेल को नई ऊँचाईयों तक ले जाने के उद्देश्य से विधायक पवन खरखौदा हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। जस कालरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप सिंह महासचिव बने। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न।

विधायक पवन खरखौदा बने हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष

➤ विधायक पवन खरखौदा हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने
➤ जस कालरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनूप सिंह महासचिव चुने गए
➤ कराटे खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प

हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में हरियाणा ओलंपिक भवन, सेक्टर-3, पंचकूला में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एसोसिएशन के अधिकृत सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेकर निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की। चुनाव अधिकारी रविन्द्र पानू, नीरज तंवर और योगेश कालरा की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ।

इस चुनाव में विधायक पवन खरखौदा को हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा जस कालरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार, सूर्यदेव व कुमारी अंजली उपाध्यक्ष, अनूप सिंह महासचिव, अनिल भारद्वाज, अंकित जागलान व कमलेश नेहरा सह सचिव, मोहित कोषाध्यक्ष तथा नरवीर मलिक, विवेक कुमार, ललित बेदी व जयदेव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विधायक पवन खरखौदा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कराटे खेल को हरियाणा में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं का विकास, प्रशिक्षण के आधुनिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पवन खरखौदा ने विशेष रूप से यह भी बताया कि खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करना और कराटे को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर योजना तैयार करने और एसोसिएशन की गतिविधियों को सशक्त रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस चुनाव को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी सफल और लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया। प्रदेश में खेल को नए आयाम देने के उद्देश्य से यह बदलाव महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।