सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का भावुक संदेश, कहा- भारतीय सेना की ताकत उसके जवान
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय सेना, जवानों, शहीदों और देशवासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने चार दशक की सेवा को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया।
- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय सेना और देशवासियों के प्रति जताया आभार
- चार दशक से अधिक की सेवा को बताया जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य
- कहा- भारतीय सेना की ताकत उसके सैनिकों, कमांडरों, पूर्व सैनिकों, परिवारों और देशवासियों के भरोसे में है
दिल्ली में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने कार्यकाल के समापन पर भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि आर्मी चीफ के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करते हुए वह विनम्रता, आभार, गर्व और संतुष्टि की गहरी भावना महसूस कर रहे हैं।
जनरल द्विवेदी ने कहा कि सैनिक स्कूल से लेकर भारतीय सेना प्रमुख बनने तक का उनका सफर बेहद यादगार रहा है। उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय सेना की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सेना की असली ताकत किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि उसके सैनिकों, कमांडरों, पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और देश के नागरिकों के अटूट विश्वास से मिलती है। यही भरोसा सेना को हर चुनौती का सामना करने की शक्ति देता है।
सेना प्रमुख ने भारतीय सेना के सभी जवानों को नमन करते हुए उन वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका समर्पण और बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
pooja